ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
देश

केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर शुरू हुई प्रशासनिक मशक्कत

बिलासपुर। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर प्रशासनिक मशक्कत शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री जनधन योजना, जीवन ज्योति योजना सहित प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना,अंत्योदय स्वरोजगार योजना,प्रधानमंत्री मुद्रा योजना,प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति को लेकर जिला प्रशासन की चिंता अब बढ़ने लगी है।

बीते दिनों बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अस्र्ण साव ने दिशा की बैठक ली थी। इसमें केंद्र सरकार की योजनाओं और खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया था। सांसद की बैठक का असर अब दिखाई देने लगा है। जिला पंचायत सीईओ ने जिला स्तरीय बैंकर्स समिति (डीएलसीसी) में शामिल राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारियों से दोटूक कहा कि शासन द्वारा संचालित विभिन्न् हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत हितग्राहियों के ऋण प्रकरणों की स्वीकृति में किसी भी तरह की ढिलाई ना बरतें। जिन बैंकों को जो लक्ष्य दिए गए हैं हर हाल में पूरा करना होगा।

वित्तीय साक्षरता के लिए चलेगा अभियान

केंद्रीय व राज्य शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले इसके लिए जिला पंचायत ने वित्तीय साक्षरता अभियान चलाने की योजना बनाई है। इस अभियान में बैंकर्स को शामिल करने का निर्देश दिया है। अभियान के दौरान बैंकर्स गांव-गांव जाएंगे व ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ लेने प्रेरित करेंगे। वित्तीय साक्षरता जागस्र्कता अभियान के दौरान किसान क्रेडिट कार्ड भी बनाए जाएंगे। अभियान से जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अधिकारियों व समितियों के प्रभारी भी रहेंगे।

Related Articles

Back to top button