ब्रेकिंग
US-Iran Deal Crisis: ईरान का परमाणु निरीक्षण से इनकार, ट्रंप ने दी बातचीत रद्द करने की धमकी Forex Market News: क्या रुपया जल्द ही 96 का स्तर छुएगा? कच्चे तेल में गिरावट के बाद भी दबाव में भारत... Hidden Costs of AI: OpenAI और Claude पर हिंदी भाषा का पड़ता है ज्यादा असर, टोकन खर्च बढ़ने से बढ़ रहा ह... Swapna Shastra: सपने में खुद को नाचते हुए देखने का क्या है मतलब? जानें शुभ या अशुभ संकेत Black Pepper Benefits: इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए काली मिर्च है रामबाण उपाय, जानें सेवन का सही तरीक... Beur Jail Corruption Case: पटना के बेऊर जेल में बड़ी कार्रवाई; सुपरिटेंडेंट समेत 7 अधिकारी सस्पेंड Bharat Bhushan Tiwari Encounter: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री और अनिरुद्धाचार्य ने उठाई निष्पक्... Bihar Crime: पश्चिम चंपारण में खौफनाक वारदात; पति ने अपनी पत्नी और बच्चों को नहर में धकेला, मासूमों ... UP Job Alert: योगी सरकार का बड़ा फैसला; कृषि विभाग में 3446 पदों पर हुई भर्ती, किसानों की आय बढ़ाने मे... Ayodhya Ram Mandir Donation: दानराशि की सुरक्षा के लिए ट्रस्ट का बड़ा कदम; कर्मचारियों के लिए लागू कि...
देश

भारत में एक दिन में अब तक सबसे तेज लगाई गई एक करोड़ वैक्सीन, पीएम मोदी को जन्मदिन पर बड़ा गिफ्ट

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में सबसे तेज वैक्सीन लगाने का काम किया गया है। दोपहर 1.30 बजे तक ही देश में एक करोड़ से अधिक वैक्सीन लगा दी गईं हैं। इस बात की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने दी है। मांडविया ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देश ने 1:30 बजे तक अब तक सबसे तेज 1 करोड़ वैक्सीन लगाने का आंकड़ा पार कर लिया है।’ उन्होंने आगे कहा कि हम निरंतर तेजी से वैक्सीन लगाने का कार्य जारी रखे हुए हैं।

मांडविया ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मुझे विश्वास है कि आज हम सभी टीकाकरण का नया कीर्तिमान बना कर प्रधानमंत्री मोदी को उपहार के रूप में देंगे।’ बता दें कि आज पीएम मोदी का जन्मदिन है और भाजपा ने आज के दिन अधिक से अधिक वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है। पीएम मोदी को 1.50 से 2 करोड़ लोगों का टीकाकरण करके गिफ्ट देने की तैयारी है। बता दें कि भारत में अब तक 78 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। भारत में तेजी से वैक्सीनेशन का कार्य हो रहा है।

इससे पहले 31 अगस्त को, भारत ने 1.30 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराकें दीं हैं, जो अब तक का सबसे अधिक एक दिन में किया गया टीकाकरण है। भारत ने इस साल 27 अगस्त को पहली बार एक करोड़ डोज देने का बड़ा रिकार्ड हासिल किया था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने कल ट्वीट किया था, जिसमें लोगों से वैक्सीन लेने का आग्रह किया गया था। कहा था, ‘आइए #VaccineSeva करें और जिन्होंने टीका नहीं लिया है, वो लें और पीएम मोदी को उनके जन्मदिन का उपहार दें।’

भाजपा ने अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्वास्थ्य स्वयंसेवकों को यह सुनिश्चित करने के लिए तैयार किया था कि दिन में अधिक से अधिक लोगों को उनके COVID-19 के टीके लगें। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि पार्टी इस दिन को इतिहास में दर्ज होता देखना चाहती है।

Related Articles

Back to top button