ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
देश

सराफा दुकान में चोरों का धावा, जेवर के साथ सीसीटीवी कैमरे भी ले गए

बिलासपुर। चोरों ने पेंड्रा के दुर्गा चौक स्थित सोने चांदी की दुकान को निशाना बनाते हुए जेवर पार कर दिए। साथ ही चोरों ने सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर पार कर दिया। इससे दुकान में घुसे चोरों की सीसीटीवी फुटेज नहीं मिल पाएगी। घटना की जानकारी ज्वेलरी दुकान के मालिक को शनिवार की सुबह मिली। उन्होंने थाने में इसकी सूचना दी है। इस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा स्थित दुर्गा चौक मुख्य मार्ग में संजय ज्वेलर्स के नाम से सोने-चांदी के गहनों का शोरूम है। चौक में ही संजय ज्वेलर्स के आसपास और भी ज्वेलरी की की दुकानें हैं।

ज्वेलरी शॉप के मालिक संजय सोनी दुकान के पीछे बने मकान में रहते हैं। शनिवार की सुबह जब वे टहलने के लिए निकले तो उन्होंने देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है। दुकान के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। वहीं सोने चांदी के जेवर गायब थे। संजय ने घटना की जानकारी स्वजन को देकर पेंड्रा थाने में शिकायत की है। इस पर पुलिस ने मौके की जांच की है।

आसपास की दुकानों से निकाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज

पुलिस ने घटना की सूचना पर मौके का मुआयना किया है। इसके बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आसपास की दुकानों से सीसीटीवी फुटेज ले लिए है। इसकी बारीकी से जांच की जा रही है। वहीं आसपास के लोगों से पूछताछ कर संदेशों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस गश्त पर उठे सवाल

शहर के बीच स्थित दुर्गा चौक के दुकान में चोरी की घटना से पुलिस की गश्त पर सवाल उठने लगे हैं। दो साल पहले भी इसी तरह दुर्गा चौक के ज्वेलरी शॉप में चोरी हुई थी। इसके बाद भी नगर में गश्त को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इसके कारण चोरों के हौसले बुलंद है।

Related Articles

Back to top button