ब्रेकिंग
पन्ना के 50 करोड़ के 'हीरे' का राज़ खुला! खनिज अधिकारियों की टीम ने सुलझाया सस्पेंस, क्या था पूरा रह... धार में चमत्कार! रातों-रात अरबपति बना आम शख्स, खाते में आ गई 2800 करोड़ से ज़्यादा की रकम झारखंड में बड़ा स्वास्थ्य घोटाला: थैलेसीमिया पीड़ित 5 बच्चों को चढ़ा HIV संक्रमित ब्लड, रिपोर्ट पॉजि... CM मोहन यादव का तत्काल एक्शन! गंभीर BJP नेता मुकेश चतुर्वेदी को ग्वालियर वेदांता में कराया एयरलिफ्ट,... समाज के लिए आस्था! 8 साल से छठी मैया का व्रत रख रही बलिया की किन्नर, बेहद दिलचस्प है उनके त्याग और भ... असिन के पति हैं ₹1300 करोड़ के मालिक, एक्ट्रेस असिन की संपत्ति जान उड़ जाएंगे आपके होश! रात में बल्ब के पास मंडराने वाले कीटों से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 अचूक घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगी राहत हमास से हुआ सीजफायर, फिर क्यों गाजा में अभी भी हमले कर रहा इजराइल? क्रिएटर्स को बड़ी राहत! Reels के दीवानों के लिए आया नया फीचर, अब ये दिक्कत नहीं आएगी सामने वास्तु शास्त्र: भूलकर भी घर की छत पर न रखें ये 5 चीजें, हो सकते हैं कंगाल, तुरंत हटा दें।
देश

न्यूज चैनल में साझेदार बनाने के नाम पर 45 लाख रुपये की धोखाधड़ी

रायपुर। राजधानी रायपुर में न्यूज़ चैनल खोलने के नाम पर एक बड़ी धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इसके बाद पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक न्यूज चैनल खोलने के साथ साझेदार बनाने के नाम पर आरोपियों ने 45 लाख रुपये लेकर धोखाधड़ी की। प्रार्थी अमित जीवन निवासी अरिहंत काम्प्लेक्स पचपेड़ी नाका ने थाना राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

जानकारी के मुताबिक, अश्वनी मिश्रा एवं शिशिर श्रीस्वास्तव ने 06/06/2018 से 01/02/2019 तक स्वयं को न्यूज मीडिया प्रालि का डारेक्टर होना बताकर एमपी, सीजी में न्यूज चैनल लॉन्ज करने एवं साझेदार बनाने का झांसा देकर 45 लाख रुपये लेकर धोखाधड़ी की है। राजेन्द्र नगर थाना पुलिस ने अश्वनी मिश्रा एवं शिशिर श्रीवास्तव के खिलाफ 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

राजेंद्र नगर थाना पुलिस प्रभारी विशाल कुजूर ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ 420 का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है उनकी तलाश भी की जा रही है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं।

Related Articles

Back to top button