ब्रेकिंग
NEET-UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ... Punjab Politics: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाए... Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण तेज, 31 मई तक खाली होंगी 6 मस्जिदें समेत 187 संपत्तियां धार भोजशाला में मां सरस्वती का मंदिर, मुस्लिम पक्ष के लिए अलग जमीन… जानें हाई कोर्ट के फैसले में क्य... Ahmedabad-Dholera Rail: अहमदाबाद से धोलेरा अब सिर्फ 45 मिनट में, भारत की पहली स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड... Namo Bharat FOB: निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और सराय काले खां नमो भारत स्टेशन के बीच फुटओवर ब्रिज शुरू Sant Kabir Nagar News: मदरसा बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, डीएम और कमिश्नर का आदेश रद्द Patna News: बालगृह के बच्चों के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, 14 ट्रेड में मिलेगी फ्री ट्रेनिंग और नौ... Mumbai Murder: मुंबई के आरे में सनसनीखेज हत्या, पत्नी के सामने प्रेमी का गला रेता; आरोपी गिरफ्तार Supreme Court News: फ्यूल संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वर्चुअल सुनवाई और वर्क फ्रॉम होम ...
मनोरंजन

दिया मिर्जा ने पहली बार दिखाया बेटे अव्यान का चेहरा, प्रियंका चोपड़ा ने भी लुटाया प्यार

नई दिल्ली। एक्ट्रेस दीया मिर्जा आजकल फिल्मों से दूर अपनी पर्सनल लाइफ में बिजी हैं। पर दीया इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। 14 मई को बेटे अव्यान के जन्म के 5 महीने बाद उन्होंने अब जाकर फैन्स को अपने बेबी की पहली झलक दिखाई है। दिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बेटे का दिलदार कराया है। तस्वीर में दिया ने अपने सफर के बारे में भी बताया।

मां के पास प्यार से लेटे हैं अव्यान

दीया की इस तस्वीर में पहली बार अव्यान का चेहरा साफ-साफ दिखाई दे रहा है। ये एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर है जिसमें अव्यान अपनी मां दीया मिर्जा के कंधे पर बड़े ही प्यार से सिर रखकर लेटे हुए हैं। वैसे इससे पहले भी एक्ट्रेस ने हाथ में झण्डा पकड़े अव्यान के हाथ की तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में भले ही अव्यान की शक्ल कम दिख रही है, पर फैन्स अव्यान की पहली झलक पाकर काफी खुश हैं।

दीया ने दिखाया अव्यान का चेहरा

दीया ने अव्यान की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘हमारी कहानी अभी शुरू हुई है अव्यान। इसके साथ ही दीया ने इस तस्वीर के साथ एक बड़ा सा नोट लिखा। उन्होंने लिखा, ‘पिछले चार महीनों में जिन भी लोगों ने तुम्हारी केयर की है मैं उनकी बहुत ही शुक्रगुजार हूं।’

शेयर की ये फोटो

इस तस्वीर के दिया ने बहुच से लोगों को थैक्यू भी कहा है। फोटो में उन्होंने लॉन्ग ड्रेस और खुले बालों में हैं और उन्होंने अव्यान को अपने गले से लगा रखा है। बैकग्राउंड में एक तरफ कुछ किताबे और फ्लावर प्लांट दिख रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने किया ये कमेंट

दीया मिर्जा के बेटे की इस फोटो पर सेलेब्स खूब प्यार लुटा रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने कमेन्ट करते हुए अव्यान को अपना आशीर्वाद दीया। उन्होंने लिखा, ‘आपके इस खूबसूरत परिवार को ढेर सारा प्यार। इसके अलावा फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने जहां रेड हॉर्ट शेयर कॉमेंट किया है।

Related Articles

Back to top button