ब्रेकिंग
FSSAI Cases Against Nestle: नान एक्सेला प्रो और लैक्टोजेन को लेकर नेस्ले पर कसे कानूनी शिकंजे, दर्ज ... Andhra Pradesh Shipping News: मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में हुआ बड़ा समझौता, 45 हजार रो... Money Management Tips: क्या सिर्फ पैसे बचाना काफी है? समझें परचेजिंग पावर और महंगाई का पूरा खेल Delhi Honeytrap Case: व्हाट्सएप दोस्ती के बाद रेस्टोरेंट में बुलाया, 21 हजार का बिल थमाकर मारपीट और ... Delhi Traffic Challan New Rule: कोर्ट में चालान चैलेंज करने से पहले भरना होगा 50% अमाउंट, जानिए क्या... Gurugram Police Action: राजस्थान से गिरफ्तार मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला कोर्ट में पेश, 1 अक्टूबर को ह... Haryana Petrol Pump Association: प्रति लीटर कमाई से ज्यादा चार्ज, जानिए क्यों यूपीआई पेमेंट का विरोध... Pehowa Sadar Police Action: कुरुक्षेत्र में सड़क हादसे के बाद फरार बस चालक की तलाश जारी, पुलिस खंगाल... Haryana Police Crime News: कैथल में पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों पर केस दर्ज, 25 प्रतिशत हिस्सेदारी का ... Chandigarh News: मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन के कार्यों से गदगद हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज, कहा- संकट के...
देश

CM केजरीवाल-मंत्री हरदीप सिंह ने किया नजफगढ़-ढांसा बस स्टैंड का उद्घाटन, यात्री सेवा शाम 5 बजे से शुरू

 दिल्ली मेट्रो की ग्रे लाइन के नजफगढ़-ढांसा बस स्टैंड खंड का शनिवार को उद्धाटन किया गया। इसके बाद मेट्रो नजफगढ़ के और अंदरूनी इलाकों तक पहुंच गई है। दिल्ली मेट्रो रेल परिवहन निगम (डीएमआरसी) ने बताया कि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीडियो लिंक के जरिए खंड का उद्धाघटन किया।

इस मौके पर पुरी ने कहा कि कि देश के विभिन्न शहरों में करीब 740 किलोमीटर की मेट्रो लाइन चालू है और नेटवर्क को 2022 तक तकरीबन 900 किलोमीटर तक बढ़ा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, देश के अलग अलग शहरों में एक हजार किलोमीटर की मेट्रो लाइन निर्माणाधीन है और आने वाले वर्षों में इसका विस्तार दो हजार किलोमीटर तक किया जाएगा। पुरी ने कोविड-19 महामारी के बावजूद विभिन्न उपलब्धियों के लिए दिल्ली मेट्रो की सराहना की। उन्होंने कहा कि मेट्रो जैसी अग्रणी परिवहन प्रणाली के साथ, दिल्ली में लंदन, न्यूयॉर्क जैसे विश्व स्तरीय शहर बनने की क्षमता है।

यात्री सेवा शाम पांच बजे से शुरू
बहरहाल, कुछ कारणों की वजह से ग्रे लाइन के करीब एक किलोमीटर लंबे खंड का उद्धाटन करीब एक महीने से देरी से हुआ। डीएमआरसी के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया था कि खंड पर यात्री सेवा शाम पांच बजे से शुरू होगी। तकरीबन 4.2 किलोमीटर लंबी ग्रे लाइन (द्वारका-नजफगढ़ गलियारे) के इस विस्तार से नजफगढ़ के आसपास के आंतरिक क्षेत्रों के निवासियों को अत्यधिक लाभ होगा। इस मौके पर केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री कौशल किशोर और दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत भी मौजूद थे।

करीब एक किलोमीटर लंबा नजफगढ़-ढांसा बस स्टैंड खंड मेट्रो को नजफगढ़ के आंतरिक क्षेत्रों में ले जाएगा। पहले इस खंड का उद्घाटन छह अगस्त को होना था, लेकिन स्टेशन तक पहुंचने वाली सड़क के मुद्दे के कारण निर्धारित तिथि से दो दिन पहले इसे स्थगित कर दिया गया था। द्वारका-नजफगढ़ गलियारे को अक्टूबर 2019 में खोला गया था।

Related Articles

Back to top button