अनंत चतुर्दशी पर आज भक्तों ने रखा व्रत, गणेश प्रतिमाओं का होगा विसर्जन

बिलासपुर। आज अनंत चतुर्दशी है। भक्त भगवान विष्णु के निमित्त व्रत रखकर एवं उनकी पूजा-अर्चना में लीन है। अनंतसूत्र बांधा जा रहा है। वहीं न्यायधानी में भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हवन भी किया जा रहा है। शाम तक प्रतिमाओं का विसर्जन भी होगा। राधा-कृष्ण मंदिर शंकर नगर के आचार्य पं.रमेश तिवारी के मुताबिक इस दिन भगवाण विष्णु और गणेश की पूजा का विशेष महत्व है। व्रतियों को समस्त बाधाओं से मुक्ति मिलती है।
शरीर स्वस्थ्य रहता है। भगवान विष्णु को समर्पित अनंत चतुर्दशी का पर्व भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। व्रत में स्नानादि करने के बाद अक्षत,दूर्वा, शुद्ध रेशम या कपास के सूत से बने और हल्दी से रंगे हुए चौदह गांठ के अनंत सूत्र को भगवान विष्णु की तस्वीर या प्रतिमा के समक्ष रखकर विधिवत पूजा अर्चना की जाती है। प्रत्येक गांठ में श्री नारायण के विभिन्न् नामों से पूजा की जाती है। ऐसा करने से सुख-समृद्धि और वैभव प्राप्त होता है।





