ब्रेकिंग
Political Developments in Karnataka: सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार, डी.के. शिवकुमार बने CLP नेता; म... ED Raid in Bihar: रिशु श्री के ठिकानों पर छापेमारी में सोना-हीरे और करोड़ों की नकदी बरामद; बड़े अधिक... Char Dham Yatra Traffic: चार धाम यात्रा और वीकेंड पर पहाड़ों में भारी जाम; जोशीमठ में 30 किमी तक रें... Jamal Siddiqui Death Threat: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष को 1 करोड़ की धमकी; खड़गे-राहुल गांधी क... Terror Plot Busted: मुन्ना जगाड़ा और शहज़ाद भट्ठी का नेटवर्क सक्रिय; भारी मात्रा में ग्रेनेड और पाकि... Rabri Devi House Vacate Notice: पटना में राबड़ी देवी को सरकारी बंगला खाली करने का निर्देश; भड़कीं पू... Siwan Crime News: शादी तय होने के बाद प्रेमी संग मिलकर मंगेतर को जिंदा जलाया; 70% झुलसा युवक अस्पताल... Weather Alert: काल बैसाखी और बिजली गिरने से मचा तांडव; मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान Weather Fury in North India: उत्तर भारत में आंधी-तूफान का कहर; यूपी, एमपी और झारखंड में 40 से अधिक ल... Rajasthan Education News: शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही; 7 करोड़ की 10 लाख किताबें बनीं रद्दी, मचा हड...
देश

खरखरा में 66 बीएसपी के मरोदा जलाशय में 52 फीसद हुआ जल भराव

दुर्ग। जिले में पिछले दिनों हुई निरंतर के बारिश के बाद जलाशयों के जलभराव की स्थिति में काफी सुधार आया है। बालोद के खरखरा जलाशय में 66 फीसद और भिलाई इस्पात संयंत्र के मरोदा जलाशय में कुल क्षमता का 52 फीसद से अधिक जलभराव हो चुका है। जलाशयों में जलभराव की स्थिति में सुधार के बाद पेयजल को लेकर आने वाले दिनों में होने वाली पानी की किल्लत से फिलहाल छुटकारा मिल गया है।

उल्लेखीय है कि जिले में विगत दिनों निरंतर बारिश हुई थी। निरंतर बारिश और राजनांदगांव जिले के मोंगरा बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद शिवनाथ नदी का जलस्तर भी काफी बढ़ गया। जल संसाधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार निरंतर बारिश के बाद जलाशयों के जलभराव की स्थिति में काफी सुधार आ गया है। तांदुला जलाशय में 47.78 फीसद जल भराव हो गया है। वहीं गोंदली जलाशय में 57.45 फीसद,खरखरा में 66.27 फीसद,मरोदा में 52.78 फीसद और खपरी जलाशय में 78.68 फीसद जल भराव हुआ है। उल्लेखनीय है कि पखवाड़ा भर पहले कम बारिश के चलते जलाशयों में जलभराव की स्थिति बेहद खराब थी। भिलाई के मरोदा टैंक में गंगरेल से पानी छोड़ना पड़ रहा था। वहीं खरखरा और तांदुला में जलभराव की स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण दुर्ग-भिलाई में पेयजल और जिले में सिंचाई के पानी को लेकर चिंता सताने लगी थी। जल संसाधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में और बारिश हुई तो जलाशयों में जलभराव की स्थिति और बेहतर हो जाएगी।

शनिवार को भी धूप छांव का खेल चलता रहा। सुबह मौसम पूरी तरह साफ नजर आया लेकिन दोपहर बाद आसमान पर बादल छा गए। दुर्ग में दोपहर दो बजे के आसपास हल्की बारिश भी हुई। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को जिले में 1.2 मिमी बारिश हुई है। वहीं दिन का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस बना रहा। दोनों तापमान सामान्य तापमान से क्रमशः एक डिग्री और तीन डिग्री सेल्सिसय कम रहा। मौसम विभाग ने आगे भी आसमान पर बादल छाने के साथ ही कहीं-कहीं बारिश होने की चेतावनी दी है।

Related Articles

Back to top button