ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
खेल

IPL में पहला मैच गंवाने के बाद खिताब जीतने में मुंबई है नंबर वन, सीएके के साथ एक बार हुआ ऐसा

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब सबसे ज्यादा बार जीतने में मुंबई इंडियंस की टीम पहले नंबर पर हैं। साल 2013 में रोहित शर्मा के कप्तान बनने के बाद इस टीम ने जो रफ्तार पकड़ी वो तारीफ के काबिल है और पिछले सीजन यानी साल 2020 में भी इस टीम ने यूएई में ये कमाल किया था। एक बार फिर से आइपीएल का कारवां यूएई पहुंच चुका है और मुंबई की टीम की कोशिश होगी कि, वो अपनी पिछली सफलता को फिर से वहां पर दोहराने में कामयाबी हासिल करें।

क्या गजब का संयोग

मुंबई की टीम ने पांच सीजन में आइपीएल खिताब अब तक जीते हैं और हर बार उनकी शुरुआत हार के साथ हुई। यानी वो जब भी विजेता बने उस सीजन का पहला मैच उन्होंने गंवाया। मुंबई ने साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताबी जीत हासिल की, लेकिन हर सीजन में अपना पहला मैच हारे। मुंबई के अलावा इस लीग की कुछ अन्य टीमें भी ऐसी हैं जो सीजन का पहला मैच हारने के बाद खिताब जीतने में सफल रहे।

आइपीएल के डेब्यू सीजन में राजस्थान रायल्स ने खिताबी जीत हासिल की थी, लेकिन इस टीम ने अपना पहला मैच गंवाया था। इसके बाद साल 2010 में सीएसके आइपीेल चैंपियन बनी थी और एम एस धौनी की कप्तानी वाली इस टीम ने भी अपना पहला मैच गंवाया था। इसके बाद साल 2012 में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम जब पहली बार चैंपियन बनी थी तब उनकी शुरुआत भी इस सीजन में पहले मैच में हार के साथ ही हुई थी। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने साल 2016 में जब खिताब जीता था तब उन्हें भी पहले लीग मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।

IPL में पहला मैच गंवाने के बाद पांच टीमें ने हासिल की खिताबी जीत-

RR- (2008)

CSK- (2010)

KKR- (2012)

MI- (2013)

MI (2015)

SRH- (2016)

MI- (2017)

MI- (2019)

MI- (2020)

Related Articles

Back to top button