ब्रेकिंग
UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ... Sharad Pawar News: महाराष्ट्र में सियासी हलचल के बीच शरद पवार ने स्पष्ट की स्थिति, चुनावों में AI के... Motihari Encroachment Drive: सुगौली में अतिक्रमण हटाने के दौरान गिरी दीवार, महिला गंभीर घायल; जेसीबी... Shravasti Flood: श्रावस्ती में खतरे के निशान से 70 सेमी ऊपर राप्ती नदी, कई गांव जलमग्न; छतों पर रहने... Asian Games 2026: ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल में जीता सिल्वर मेडल, रोमांचक शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं Human Rights Commission CG: जब रावण के मानवाधिकार को लेकर पहुंच गई शिकायत, आयोग ने दिया यह दिलचस्प ज...
मनोरंजन

हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री ने की कंगना रनोट की तारीफ, फिल्म Thalaivi को लेकर कही ये बात

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट इन दिनों अपनी फिल्म ‘थलाइवी’ के लिए जमकर तारीफ बटोर रही हैं। कंगना की इस फिल्म के लिए उनकी हर कोई तारीफ कर रहा है। फिल्म में कंगना ने जय ललिता का किरदार निभाया है जो कि उन्होंने शानदार और बेहतरीन तरीके से निभाया। अब इस किरदार के लिए कंगना रनोट की तारीफ हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे शांता कुमार ने भी की है। शांता ने कंगना की फिल्म के लिए तारीफ करते हुए एक एप्रिसिएशन लेटर लिखा है।

कंगना रनोट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो पैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इन दिनों कंगना थलाइवी की सफलता और उसको मिल रहे प्यार को लोगों के साथ बांट रही हैं। अब हाल ही में कंगना ने सोशल मीडिया पर हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री का एक लेटर शेयर किया है। इस लेटर में मुख्यमंत्री कंगना की फिल्म थलाइवी के लिए तारीफ कर रहे हैं

कंगना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर ये लेटर शेयर किया है। इस लेटर में पूर्व मुख्यमंत्री ने कंगना और उनकी फिल्म की तारीफ की है। इसे शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, ‘हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शांता कुमार जी की तरफ से खास लेटर मिला है। महान पॉलिटिशियन्स में से एक से इस तरह का प्यार और एप्रिसिएशन मिलना वो भी उस फिल्म के लिए जो खुद एक पॉलिटीशियन की जिंदगी से जुड़ी हो, यही मेरा सबसे बड़ा अवॉर्ड और रिवॉर्ड है। थैंक्यू सर।’

कंगना को हिमाचल के पूर्व मुख्य मंत्री से ये लेटर मिलता उनके लिए सौभाग्य की बात है जिसके चलते उन्होंने उनका आभार भी व्यक्त किया है। बता दें कि कंगना रनोट की ये फिल्म 10 सितंबर को रिलीज हुई है। फिल्म को फिलहाल तमिल और तेलुगू में ही सिनेमाघर मिले हैं। वहीं फिल्म हिंदी भाषा में नेटफ्लिक्स पर जल्द ही रिलीज होने वाली है। हिंदी भाषा के दर्शक इस फिल्म को देख पाएंगे।

Related Articles

Back to top button