ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
मनोरंजन

Bigg Boss 15: खत्म हुआ बिग बॉस का इंतजार, इस दिन सलमान खान लेकर आएंगे सीजन 15, जानें तारीख और समय

नई दिल्ली। सलमान खान जल्द अपने रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 15 के साथ छोटे पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। उनका यह शो हमेशा से चर्चा में रहा है। अभी तक बिग बॉस ओटीटी चल रहा था। जोकि फिनाले के साथ 18 सितंबर को खत्म हो गया है। बिग बॉस ओटीटी को करण जौहर होस्ट कर रहे थे। इस शो के खत्म होने के साथ ही मेकर्स ने बिग बॉस 15 के समय और दिन की घोषणा कर दी है।

शनिवार को कलर्स टीवी ने बिग बॉस 15 से जुड़ा सलमान खान का कुछ दिन पुराना एक वीडियो प्रोमो जारी किया। इस वीडियो प्रोमो के साथ शो के मेकर्स ने बिग बॉस 15 के समय और दिन की घोषणा कर दी है। वीडियो प्रोमो में सलमान खान एक जंगल में बैठे दिखाई दे रहे हैं। वह बैठते हुए मच्छर मारते नजर आ रहे हैं। वीडियो प्रोमो को देखकर कहा जा सकता है कि इस बार कंटेस्टेंटे्स कई सारी असुवधिाओं का भी सभी सामना करना पड़ेगा।

बिग बॉस 15 के वीडियो प्रोमो में सलमान खान कहते हैं, ‘यहां जगने-जगाने की, चिढ़ने-चिढ़ाने की तो है, लेकिन कहां हैं सुविधाएं सोने की ‘विश्वसुंत्री’।’ वहीं प्रोमो में अभिनेत्री की रेखा की आवाज आती है और वह कहती हैं, ‘हमारे आगोश के साए में नींद कहां आएगी और इस जंगल की सर्द हवा हर वक्त सताएगी।’ इस पर सलमान खान कहते हैं, ‘सदस्यों की सदस्याएं और उनकी समस्याएं होने वाली हैं भयंकर टाइट। संकट इन जंगल फैलाएगा दंगल पे दंगल।’

इस वीडियो के आखिरी में बिग बॉस 15 के समय और दिन को बताया गया है। प्रोमो के अनुसार सलमान खान का यह शो 2 अक्टूबर शनिवार को रात 9.30 बजे से शुरू होगा। सोशल मीडिया पर बिग बॉस 15 से जुड़ा यह वीडियो प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है। सलमान खान के फैंस और शो के दर्शक वीडियो प्रोमो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बिग बॉस का हर दर्शक जानता है कि हर सीजन में शो की थीम अलग होती है। जारी हुए प्रोमो को देखकर कहा जा सकता है कि इस बार बिग बॉस 15 का थीम जंगल जैसा हो सकता है।

अब बात करें कि बिग बॉस ओटीटी की तो इस शो का शनिवार का ग्रैंड फिनाले हुआ। जिसमें कई सितारों ने अपनी परफॉर्मेंस भी दी। बिग बॉस ओटीटी की विजेता टीवी अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल बनी हैं। वहीं दूसरी ओर खबर के मुताबिक बिग बॉस ओटीटी के सिर्फ 2 कंटेस्टेंट ही बिग बॉस 15 में जाएंगे। अब देखना होगा कि कौन बाजी मारेगा।

Related Articles

Back to top button