ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
विदेश

अमेरिकी संसद परिसर में ट्रंप के समर्थकों ने की रैली, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

वाशिंगटन। अमेरिकी संसद परिसर में शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने रैली का आयोजन किया। इसे देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और पुलिस बल को तैनात किया गया था। बताते चलें कि इसी साल छह जनवरी को ट्रंप की चुनावी हार को पलटने का प्रयास करते हुए उनके समर्थकों ने इमारत में तोड़-फोड़ की थी। इस दौरान ट्रंप के लगभग 600 समर्थक वहां मौजूद थे।

खबरों के अनुसार, रैली में 100 से 200 प्रदर्शनकारी शामिल हुए। कुछ प्रदर्शनकारी हाथों में दक्षिणपंथी समूह थ्री पर्सेटर्स का फ्लैग लिए हुए थे। यूएस कैपिटल पुलिस ने कहा कि उन्हें पिछले साल संसद परिसर में हुए हिंसक विरध प्रदर्शन की तर्ज पर ही रैली किए जाने की खुफिया जानकारी मिली थी। हालांकि, इस बार प्रदर्शनकारियों की यह संख्या छह जनवरी की संख्या से काफी कम थी।

6 जनवरी 20202 के दिन हजारों प्रदर्शनकारियों ने संसद परिसर में तबाही मचाई थी। ट्रंप के धुर दक्षिणपंथी समर्थकों ने इतिहास को फिर से लिखने का प्रयास करते हुए संसद परिसर में हंगामा किया था। उस समय एक के बाद दूसरा वक्ता प्रदर्शनकारियों को भड़का रहा था। घटना के बाद सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

यह रैली 6 जनवरी के आसपास अहिंसक अपराधों के लिए गिरफ्तार किए गए लोगों के लिए निकाली गई थी। रैली में शामिल लोगों का कहना था कि बेकसूर लोगों को बहुत लंबे समय तक जेल में रखा गया है या अन्य दुर्व्यवहारों का सामना करना पड़ रहा है, जो उनके संवैधानिक अधिकारों की अवहेलना है। एक प्रदर्शनकारी ने दावा किया कि उनपर अत्याचार किया जा रहा है और अधिकारियों द्वारा ब्लैक लाइव्स मैटर में शामिल प्रदर्शनकारियों की तुलना में अधिक कठोर दंड दिया गया है। हालांकि, कई कांग्रेसी रिपब्लिकनों ने 6 जनवरी के संबंध में गिरफ्तार किए गए लोगों के इलाज को लेकर चिंता जताई है।

Related Articles

Back to top button