ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...
देश

पीएम मोदी को मिले उपहारों की ई-नीलामी जारी, नीरज चोपड़ा के भाले की करोड़ों में लगी बोली

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मिले उपहारों आनलाइन नीलामी चल रही है। इसको लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पीएम मोदी ने रविवार को नागरिकों को उनके द्वारा प्राप्त उपहारों और स्मृति चिन्हों की ई-नीलामी में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।

पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा, ‘समय के साथ, मुझे कई उपहार और स्मृति चिन्ह मिले हैं जिनकी नीलामी की जा रही है। इसमें हमारे ओलंपिक नायकों द्वारा दिए गए विशेष स्मृति चिन्ह शामिल हैं। नीलामी में भाग लें। इससे मिलने वाला पैसा नमामि गंगे पहल में जाएगा। पीएम मोदी ने ई-नीलामी के लिए निर्धारित पोर्टल का लिंक भी साझा किया।

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय पीएम मोदी को मिले उपहारों और स्मृति-चिह्नों की ई-नीलामी कर रहा है। नीलाम किए जाने वाले स्मृति-चिह्नों में पदक जीतने वाले ओलिंपियन और पैरालिंपियन के स्पो‌र्ट्स गियर और उपकरण, अयोध्या में राम मंदिर की प्रतिकृति, चारधाम, रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर, माडल, मूर्तियां, पेंटिंग, अंगवस्त्र आदि शामिल हैं।

इस दौरान करीब 13 सौ उपहारों को नीलामी के लिए रखा गया है। साथ ही सभी का बेस प्राइस भी तय किया गया। ओलिंपिक में स्वर्ण जीतने वाले नीरज चोपड़ा के भाले और पैरालिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले सुमित एंटिल के भाले का बेस प्राइस एक करोड़ रुपये रखा गया था, लेकिन अब तक 10 करोड़ रुपये की बोली लग चुकी है।

कोई भी इच्छुक व्यक्ति या संगठन 17 सितंबर से सात अक्टूबर के बीच वेबसाइट ‘पीएममेमेंटोस डाट जीओवी डाट इन’ (https://pmmementos.gov.in) के माध्यम से ई-नीलामी में भाग ले सकता है। ई-नीलामी से प्राप्त धनराशि गंगा के संरक्षण और कायाकल्प के उद्देश्य से नमामि गंगे मिशन को दी जाएगी।

बताते चलें कि 2019 में भी प्रधानमंत्री को मिले उपहारों की नीलामी हो चुकी है। उस समय नेशनल गैलरी आफ माडर्न आर्ट में दो दिनों तक सामान्य नीलामी और ई-नीलामी हुई थी। उस दौरान 1,800 स्मृति चिह्नों की नीलामी की गई थी। उस समय हाथ से बनाई लकड़ी की एक बाइक पांच लाख रुपये में नीलाम की गई थी।

Related Articles

Back to top button