ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
देश

UP सरकार का साढ़े चार वर्ष का कार्यकाल, CM योगी आदित्यनाथ बोले- हर संकट के समय जनता के साथ रहे हम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी एवं सहयोगी दल की सरकार के साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अब तक की श्रेष्ठ तथा जनता के साथ रहने वाली सरकार बताया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन में रविवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह तथा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ मीडिया के समक्ष अपना रिपोर्ट कार्ड पेश किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश सरकार की साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियों के संबंध में प्रेस वार्ता की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियों के सम्बंध में कहा कि हमारी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि गहरे संकट के समय में भी हर पल जनता के साथ रहना है। सूबे के हर व्यक्ति तक सरकार की योजना का लाभ देने के साथ हमने हर गरीब, किसान, बेरोजगार, युवा तथा महिला व बेटियों के स्वाभिमान की रक्षा की। उनको अहसाल कराया कि सरकार सदैव उनके साथ है। पिछली सरकार में पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग बाढ़ में डूबे रहते थे, बच्चे व नागरिक इंसेफेलाइटिस और डेंगू की चपेट में आकर तड़पते थे। उस समय, जिम्मेदार लोग सैफई में फिल्मी हस्तियों के नृत्य का आनंद लेने में व्यस्त रहते थे।

लोक भवन में आओ मनाएं विकास उत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार के कार्यकाल के साढ़े चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर मैं अपनी पूरी टीम की ओर से प्रदेश की 24 करोड़ जनता को हृदय से बधाई देते हुए उनके प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करता हूं। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में आज हमारी सरकार सफलतापूर्वक साढ़े चार वर्ष पूरे कर रही है। यह कार्यकाल आबादी में सबसे बड़े राज्य, उत्तर प्रदेश के लिए सुरक्षा व सुशासन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का यह अविस्मरणीय काल रहा। यह समय तो पूरी तरह से सुशासन को समर्पित रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते साढ़े चार वर्ष तक उत्तर प्रदेश दंगा से मुक्त रहा। इतने लम्बे समय तक प्रदेश में कहीं दंगा नही हुआ। हमने तो बड़े तथा शातिर अपराधियों की संपत्तियां जब्त कीं। निर्दोष लोगों की संपत्ति और सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा करने वालों का एक ही उपचार है – बुलडोजर। महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘सेफ सिटी परियोजना’ व ‘एंटी रोमियो स्क्वायड’ का गठन किया। अब तक 11,864 इनामी और 44,759 गैंगस्टर गिरफ्तार हुए। मुठभेड़ में 150 मारे गए, 3427 घायल हुए और 630 रासुका में निरुद्ध हुए।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश की पिछली सरकारें अपने लिए मकान बनाने की होड़ में लगे रहते थे, जबकि हमने गरीबों के लिए मकान बनवाये। एक करोड़ 56 लाख से अधिक गरीबों को उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस दिया गया। इस सरकार से पहले के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों में अपना आवास बनाने की होड़ रहती थी। हमने अपने नहीं हमारी सरकार ने प्रदेश भर में गरीबों के आवास बनाये हैं।6 करोड़ से अधिक लोगों को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपये की सुरक्षा बीमा कवर दिया गया। 2 करोड़ 53 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जोड़ा गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने बीते साढ़े चार लाख नौजवानों को नौकरी दी है। सभी नियुक्तियों वर्षों से लंबित थी, खानदान के सभी लोग अपने चक्कर मे बाहर निकल पड़ते थे, जबकि हमने पारदर्शी व्यवस्था रखी। अब तक नौकरियां निकलती थीं, तो एक पूरा परिवार वसूली के लिया निकल पड़ता था। हमारी सरकार ने योग्यता के आधार पर साढ़े चार लाख सरकारी नौकरियों दी हैं।

साढ़े चार साल पूरे होने पर सरकार ने 52 पेज की बुकलेट को ज़ारी की, सरकार की उपलब्धियों को साझा किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में लंबी छलांग मारी है। जो उत्तर प्रदेश 2015-16 में 14वें स्थान पर था वहीं प्रदेश आज नंबर 2 स्थान पर है। उत्तर प्रदेश इज ऑफ डूइंग बिजनेस में देश मे 14वें से दूसरे स्थान पर आ गया। देश में 44 योजनाओं में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है। इस दौरान उत्तर प्रदेश में बेहतर कानून-व्यवस्था की स्थिति देश काफी निवेशक आए। उत्तर प्रदेश में तीन लाख करोड़ से अधिक का निवेश हुआ है। एमएसएमई से एक लाख 21 हजार करोड़ का निर्यात हो रहा है। इज ऑफ डूइंग बिजनेस में अब हम देश में नम्बर दो की पोजीशन पर हैं। सरकार की संवेदना हर स्तर पर लगातार बनी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में ट्रांसफर पोस्टिंग इंडस्ट्री बन गयी थी। किन्तु हमने स्थायित्व दिया, प्रेरित किया। पहले अधिकारी ताश के पत्तों की तरह फेंटे जाते थे, हमारी सरकार ने प्रशासन में स्थिरता का माहौल बनाया।

Related Articles

Back to top button