ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
देश

J&K में बड़ा हमला करने की फिराक में आतंकवादी, डीजीपी बोले- दहशतगर्दों से सख्ती से निपटा जायेगा

जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने शनिवार को कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में अशांति पैदा करने के लिये आतंकवादी आसान निशाने की तलाश कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने जोर दिया कि केंद्र शासित प्रदेश के शांत वातावरण को खराब करने के देश विरोधी तत्वों की किसी भी मंशा के साथ सख्ती से निपटा जायेगा। प्रदेश के कुलगाम जिले में एक नागरिक एवं एक पुलिसकर्मी की गोली मार कर हत्या के एक दिन बाद पुलिस प्रमुख का यह बयान आया है। सिंह ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम और उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवारा गये जहां उन्होंने बंटू शर्मा एवं अर्शीद अहमद मीर को अधिकारियों एवं परिजनों के साथ पुष्पांजलि दी।

शर्मा की शुक्रवार को हत्या कर दी गयी थी जबकि मीर को 12 सितंबर को खन्यार इलाके में गोली मार दी गयी थी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस महानिदेशक ने इन जिलों में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिये अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की और संदिग्ध लोगों तथा आतंकी संगठनों को किसी प्रकार की मदद करने वाले लोगों की सख्त निगरानी के आदेश दिये। इस बैठक में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। प्रवक्ता ने बताया कि सिंह ने सुरक्षा योजना पर पुनर्विचार करने के लिये कहा क्योंकि आतंकवादी गड़बड़ी फैलाने के लिये आसान निशाने की तलाश कर रहे हैं।

पुलिस प्रमुख ने अधिकारियों से अतिरिक्त सावधानी बरतने पर जोर दिया और कुलगाम में एक नागरिक और एक पुलिसकर्मी की हत्या जैसी घटनाओं को रोकने के लिए विभिन्न उपाय करने का निर्देश दिया। सिंह ने कहा कि लोगों के जीवन की रक्षा करना प्रमुख विषय है और केंद्र शासित प्रदेश में शांतिपूर्ण माहौल को बाधित करने के लिए राष्ट्र विरोधी तत्वों के हर प्रयास से सख्ती से निपटा जाएगा। पुलिस प्रमुख ने अधिकारियों को आतंकवादियों और उनका समर्थन करने वाले नेटवर्क के खिलाफ अभियान तेज करने का निर्देश दिया और जोर दिया कि शुक्रवार की हत्या में शामिल आतंकवादियों को जल्द से जल्द न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button