ब्रेकिंग
दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन का काउंटडाउन शुरू: मात्र 3.5 घंटे में पूरा होगा सफर, रेलवे ने दी बड़ी खुश... महाराष्ट्र मर्डर मिस्ट्री: सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए पिता ने अपनी ही बेटी को उतारा मौत के घाट, पुल... क्राइम न्यूज़: रील बनाने से रोका तो पति को उतारा मौत के घाट, लाश के पास ही पत्नी ने पी बीयर और किया ... Weather Update: दिल्ली में कोहरे का येलो अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी; जानें यूपी-राजस्थान के मौसम का ... मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;...
देश

दो पक्षों में विवाद, हमले में छात्र घायल

बिलासपुर। कोटा क्षेत्र के ग्राम कपसिया कला में रविवार की रात दो पक्षों में विवाद हो गया। इस हमले में छात्र का सिर फट गया। जिससे वह घायल हो गया। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार कपसिया कला निवासी कृष्ण कुमार यादव पिता दिलीप यादव 12वीं कक्षा का छात्र है। उसने अपनी शिकायत में बताया कि रविवार की रात करीब 9:45 बजे वह अपने घर के पास खड़ा था। उसी समय बड़े भाई सूरज यादव का बड़ा ससुर भरत यादव उसके भाई का नाम लेकर गाली-गलौज कर रहा था। जिसे उसने गाली देने से मना किया।

इस पर भरत ने कृष्णकुमार के साथ भी गाली-गलौज शुरू कर दिया। इस दौरान वह डंडा लेकर आ गया और जान से मारने की धमकी देते हुए कृष्णकुमार के ऊपर हमला कर दिया। इस हमले में कृष्ण कुमार का सिर फट गया। जिससे खून बहने लगा। इस बीच रिंकू यादव व मोनू यादव ने बीच-बचाव कर विवाद को शांत कराया। वहीं दूसरे पक्ष से भरत यादव ने अपनी शिकायत में बताया कि वह दूध बेचने का काम करते हैं।

रविवार की रात कृष्णकुमार शराब के नशे में उपद्रव कर रहा था। जिसे मना करने पर गाली गलौज करने लगा। इस दौरान उसने जान से मारने की धमकी देते हुए डंडे से हमला कर दिया। इस बीच उनकी पत्नी जानकी ने बीच बचाव किया। इस मामले में दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 294, 506, 323 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button