ब्रेकिंग
गुरदासपुर के वड़ैच पार्क जी.टी. रोड पर भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की म... ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में भीषण सड़क हादसा, बटाला के 36 वर्षीय स्नेह पाल सिंह की दर्दनाक मौत गुरदासपुर: चाचा को बचाने गए युवक पर तेजधार हथियारों से हमला, इमरजेंसी के बाहर भी चली रंजिश; पुलिस जा... लुधियाना में 4 दिन में सुलझी चादर में लिपटे शव की गुत्थी: नशे में बहस के बाद ईंट से की थी ऋतिक की हत... लुधियाना में दर्दनाक हादसा: सूआ रोड पर तेज रफ्तार मैक्स ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, 20 वर्षीय ढाबा... जालंधर के पॉश इलाके अर्बन एस्टेट में बड़ा हादसा, बेकाबू आई-20 कार सीधे शोरूम में जा घुसी सोने-चांदी के नए भाव जारी: 24 कैरेट सोना ₹1.54 लाख पर स्थिर, चांदी ₹1,800 उछलकर ₹2.40 लाख के पार जालंधर के बूटा पिंड में देर रात दहशत: पुरानी रंजिश में घर पर अंधाधुंध फायरिंग, गाड़ियों के तोड़े शीश... अंबाला में इंसानियत शर्मसार: 13 वर्षीय मूक-बधिर बच्ची से घर में घुसकर पड़ोसी ने की छेड़खानी, आरोपी ग... यमुनानगर में अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में सड़कों पर उतरे किसान: जगाधरी मंडी में प्रदर्शन के बाद दी...
देश

24 सितंबर को PM मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन करेंगे बैठक, व्हाइट हाउस ने दी जानकारी

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन 24 सितंबर को व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक कर दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने का प्रयास करेंगे। व्हाइट हाउस की तरफ से जानकारी दी गई कि गुरुवार ( 23 सितंबर) को अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी। वहीं 24 सितंबर को अमेरिकी राष्ट्रपति भारत गणराज्य के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक में भाग लेंगे। डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता जो बाइडन के जनवरी में राष्ट्रपति बनने के बाद से दोनों नेताओं के बीच कई बार डिजिटल माध्यमों से बातचीत हुई है।

पिछली बार प्रधानमंत्री मोदी सितंबर 2019 में अमेरिका यात्रा पर आए थे। उस दौरान उन्होंने और तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ह्यूस्टन में हाउडी-मोदी कार्यक्रम को संबोधित किया था। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को राष्ट्रपति के कार्यक्रम के बारे में कहा कि बाइडन जापान के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा से भी मुलाकात करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति के साप्ताहिक कार्यक्रम के अनुसार 24 सितंबर, शुक्रवार को ही बाइडन प्रधानमंत्री मोदी, सुगा और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के साथ व्हाइट हाउस में पहली बार व्यक्तिगत रूप से क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे।

पिछले हफ्ते नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने कहा था कि चारों नेता इस साल 12 मार्च को अपने पहले डिजिटल शिखर सम्मेलन के बाद हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे और साझा हित से जुड़े क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। मोदी की अमेरिका यात्रा लगभग छह महीनों में उनकी पहली विदेश यात्रा होगी जबकि कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बाद वह दूसरी बार किसी देश की यात्रा आएंगे। इससे पहले मार्च में मोदी ने बांग्लादेश की यात्रा की थी।

Related Articles

Back to top button