ब्रेकिंग
अम्बाला छावनी की फ्री-होल्ड संपत्ति नीति पर मंत्री अनिल विज के कड़े तेवर, 13 अगस्त की कैबिनेट से पूर... कुरुक्षेत्र में सवा 3 करोड़ की सनसनीखेज डकैती का खुलासा: गन प्वाइंट पर लूटपाट करने वाले 4 नकाबपोश बद... हरियाणा में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर सरकार सख्त, मिलावटखोरी रोकने के लिए सैंपलिंग और जांच में ल... मध्य प्रदेश में UCC के खिलाफ मुस्लिम संगठनों का बड़ा आंदोलन: 16 अगस्त से महिलाएं सौंपेंगी ज्ञापन, आर... भोपाल के अति-संवेदनशील VIP इलाके 'चार इमली' में बेखौफ चोरों का तांडव, पूर्व मंत्री अजय विश्नोई के बं... मंदसौर पशुपतिनाथ मंदिर में महाकाल की तर्ज पर 'दीप ज्योति आरती' की शुरुआत, सावन में उमड़ा आस्था का सै... विदिशा में बारिश का कहर: गांव में घुसा उफनता पानी, छतों पर फंसे 20 ग्रामीणों को बोट से निकाला सुरक्ष... राजगढ़ दर्दनाक हादसा: देवास के 11 लोगों से भरी ईको कार नाले में बही, SDM रोहित बमौरे ने की 9 मौतों क... जबलपुर लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: पंचायत बाबू सुभाष शर्मा के 5 ठिकानों पर छापा, मिली साढ़े 5 गुना अधिक... शहडोल में लापता तोते 'गोपी' की अनोखी तलाश, पूर्व सैनिक परिवार ने रखा ₹21,000 का नकद इनाम
विदेश

कनाडा: जस्टिन ट्रूडो का दबदबा कायम, सत्ता में फिर वापसी लगभग तय…लिबरल पार्टी को बढ़त

कनाडा में नई सरकार चुनने के लिए सोमवार को मतदान हुआ जिसके परिणाम सामने आने लग गए हैं। कनाडा के लोगों ने एक बार फिर जस्टिन ट्रूडो को अपने प्रधानमंत्री के रूप में चुना है। पहले चरण का मतदान होने के बाद आए परिणामों से पता चला है कि देश के मौजूदा प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की पार्टी सत्ता में वापसी कर रहे हैं। ट्रूडो की लिबरल पार्टी और प्रतिद्वंद्वी कंजर्वेटिव पार्टी के नेता एरिन ओ’टोल के खिलाफ कांटे की टक्कर में ट्रूडो रेस में काफी आगे चल रहे हैं। ट्रूडो की लिबरल पार्टी बहुमत के साथ आगे चल रही है। इन परिणामों को देखकर लग रहा है कि ट्रूडो का एक बार फिर से कनाडा का प्रधानमंत्री बनना तय है।

मध्यावधि चुनाव करा ट्रूडो ने खेला राजनीतिक जुआ
बता दें कि प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने संसद में बहुमत हासिल करने के लिए मध्यावधि चुनाव कराने का जुआ खेला है, लेकिन इससे उनपर सत्ता से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था। चुनाव पूर्व सर्वे में ट्रूडो की लिबरल पार्टी और प्रतिद्वंद्वी कंजर्वेटिव पार्टी के बीच कांटे की टक्कर थी। ट्रूडो के सामने एक सेवानिवृत्त सैन्य कर्मी, पूर्व वकील और नौ साल से सांसद एरिन ओ’टूले (47) की कड़ी चुनौती थी। ट्रूडो ने 2015 में अपने पिता एवं दिवंगत प्रधानमंत्री पियरे ट्रूडो की लोकप्रियता का लाभ उठाते हुए चुनाव जीता था, लेकिन उनसे अत्यधिक अपेक्षाओं, घोटालों और वैश्विक महामारी के बीच चुनाव कराने के पिछले महीने लिए गए फैसले से उनकी छवि को नुकसान पहुंचा।

कोरोना काल में किया बेहतर काम
ट्रूडो दुनिया के अधिकतर देशों की तुलना में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से बेहतर तरीके से निपटे। लोगों के वैक्सीनेशन के मामले में कनाडा टॉप पर है और ट्रूडो सरकार ने लॉकडाउन के बीच अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए अरबों डॉलर खर्च किए। ट्रूडो को इस सबका काफी फायदा पहुंचा है।

Related Articles

Back to top button