आत्मनिर्भर भारत के लिए टेक्सटाइल सेक्टर अहम, घरेलू बाजार में दिए नए अवसर : पीएम मोदी FacebooktwitterwpEmailaffiliates

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत के लिए टेक्सटाइल सेक्टर की भूमिका को बेहद अहम बताया है। इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशंस (आइसीसीआर) द्वारा टेक्सटाइल परंपरा पर आयोजित एक वेबिनार में उन्होंने कहा कि सरकार इस सेक्टर में कौशल विकास, वित्तीय सहायता और इसे टेक्नोलॉजी से जोड़ने की दिशा में खासतौर पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
प्रधानमंत्री का कहना था कि भारतीय टेक्सटाइल का दुनियाभर में बड़ा मोल है। इस सेक्टर ने अन्य संस्कृतियों की परंपराएं, शिल्प, नए उत्पाद और तकनीक अपनाकर खुद को समृद्ध भी किया है। टेक्सटाइल सेक्टर ने हमेशा घरेलू बाजार में नए अवसर प्रदान किए हैं और यह सबसे ज्यादा रोजगार देने वाले क्षेत्रों में शामिल रहा है। उनके मुताबिक इस सेक्टर के माध्यम से लोग देश के इतिहास, विविधता और विशाल अवसरों का अवलोकन कर सकते हैं। भारत की सभी टेक्सटाइल परंपरा में रंगों, जीवंतता और विशिष्टता का समावेश है।






