ब्रेकिंग
Greater Noida Robbery: ग्रेटर नोएडा की पॉश सोसायटी में दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, सुरक्षा पर उठे सवाल Baruipur Case: बारुईपुर हत्याकांड पर सियासी घमासान, ममता बनर्जी के आवास के बाहर केंद्रीय बल तैनात Kanpur Road Accident: बर्रा एलिवेटेड रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रैफिक सिपाही और ट्रक ड्राइवर की मौत Dehradun Crime News: मामूली एक्सीडेंट के बाद युवक का अपहरण, रातभर बंधक बनाकर दिया थर्ड डिग्री टॉर्चर Allahabad High Court on Halala: हलाला के नाम पर नाबालिग से गैंगरेप, कोर्ट बोला- पर्सनल लॉ अपराध से न... Mumbai Mankhurd Building Collapse: मानखुर्द में 3 मंजिला इमारत ढही, 5 बच्चों और महिला की मौत 24 रुपये के लिए 5 साल की कानूनी लड़ाई: खाली बाम मिलने पर उपभोक्ता ने कंपनी को चखाया मजा, मिला 40 हजा... 'भारत की एकता और प्रगति के लिए समर्पित जीवन': पीएम मोदी ने किया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद Maharashtra Weather Updates: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भूस्खलन, रेल यातायात ठप और ठाणे में रेड अलर्ट Ram Mandir Trust Meeting: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, चंपत राय के इस्तीफे और नए महासचिव पर होगा...
देश

दुर्गा पूजा से पहले ममता बनर्जी का बड़ा बयान- बंगाल में कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने माना कि राज्य में कोरोना वायरस कम्युनिटी ट्रांसमिशन के स्तर पर पहुंच चुका है। बता दें कि बंगाल में कुछ ही दिनों में दुर्गा पूजा का त्योहार शुरू होने वाला है, और उससे पहले ममता बनर्जी का यह कबूलनामा बेहद महत्वपूर्ण है। ममता बनर्जी ने कहा कि अभी हम कोरोना महामारी के बीच में हैं, हमारे तीन विधायकों की भी वायरस से जान जा चुकी है। राज्य में कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन हो रहा है, ऐसे में हमें सतर्क रहना होगा।

ममता बनर्जी ने यह सारी बातें तब कहीं जब वे हाथरस की घटना के खिलाफ कोलकाता में एक विरोध रैली निकाल रही थीं। इस विरोध रैली में  सैकड़ों TMC कार्यकर्त्ता भी मौजूद रहे। रैली में ज्यादातर लोग बिना मास्क के घूम रहे थे। वहीं इस दौरान ममता ने भाजपा पर भी निशाना साधा और कहा कि हमने कोरोना के कारण पिछले कुछ समय से रैलियां नहीं कीं लेकिन भाजपा इससे परहेज नहीं कर रही है। ममता ने कहा कि भाजपा नफरत और कोरोना दोनों फैला रही है।

Related Articles

Back to top button