ब्रेकिंग
सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क... रूढ़ियों को तोड़ा: बुरहानपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी ने मां को दी मुखाग्नि, पति के सपोर्ट से निभ... उज्जैन महाकाल मंदिर में श्रावण माह में बना नया कीर्तिमान: पहली बार 1.57 करोड़ से अधिक भक्तों ने किए ... सतना-चित्रकूट में बाढ़ का विकराल रूप: मंदाकिनी नदी उफान पर, चारों तरफ से संपर्क टूटा; NDRF व SDERF क... एम्स भोपाल में स्वास्थ्य सुविधाओं का महा-विस्तार: नवंबर से रोबोटिक सर्जरी, ₹7500 में PET-CT और फेफड़... खंडवा रेलवे स्टेशन पर मंगला एक्सप्रेस में हड़कंप: पेंट्री कार का खाना खाने से 20 बच्चों की बिगड़ी तब...
देश

कोरोना का कहर- केजरीवाल सरकार का फैसला, दिल्ली में 31 अक्तूबर तक बंद रहेंगे स्कूल

देश में कोरोना का कहर अभी थमा नहीं है। देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 65.49 लाख हो गया है। राजधानी दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या 25,234 हो गई है। वहीं संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 5472 हो गई है तथा अब तक 2,57,224 मरीज रोगमुक्त हुए हैं। वहीं के कहर को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में 31 अक्तूबर तक स्कूल बंद रखने का फैसला किया है। उप-मुख्‍यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को इसकी घोषणा की। दरअसल केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को 15 अक्तूबर के बाद स्‍कूलों को खोलने की छूट दी है।

केंद्र की गाइडलाइन के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि दिल्‍ली के स्‍कूल भी खुल सकते हैं। हालांकि केजरीवाल सरकार ने 18 सितंबर को जारी आदेश में 5 अक्तूबर तक के लिए स्‍कूल बंद रखने को कहा था। इस प्रतिबंध को अब 31 अक्तूबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है। सिसोदिया ने कहा कि दिल्‍ली में स्‍कूल बंद रखने का फैसला जारी रहेगा। दिल्ली सरकार ने 31 अक्तूबर तक सभी स्‍कूल बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

ऑर्डर जल्‍द जारी हो जाएगा। बता दें कि हाल ही में हुए एक सर्वे में यह बात सामने आई थी कि कोरोना के खतरे को देखते हुए पैरेंट्स अभी बच्‍चों को स्‍कूल नहीं भेजना चाहते हैं। सर्वे में 71 फीसदी पैरेंट्स ने कहा कि वे अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे। केवल 20 फीसदी ने हामी भरी और 9 फीसदी इसे लेकर अनिश्चित थे।

Related Articles

Back to top button