ब्रेकिंग
मुंबई में कचरे और गंदगी पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: BMC को लगाई कड़ी फटकार, अवमानना की दी चेतावनी यूपी में 'मिशन हैट्रिक' की तैयारी में जुटी बीजेपी: 18,900 कमजोर बूथों पर शुरू हुआ महामंथन Weather Update Today: मॉनसून की विदाई में होगी देरी! दिल्ली, यूपी और एमपी में जोरदार बारिश की चेतावन... HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG...
देश

खुद को क्राइम ब्रांच का जवान बनकर ट्रक चालक से लूट का प्रयास, सात आरोपित गिरफ्तार

बिलासपुर। शुक्रवार की रात लिंक रोड निवासी ट्रांसपोर्टर से युवकों ने लूट का प्रयास किया। लुटेरों ने खुद को क्राइम ब्रांच का जवान बताकर ट्रांसपोर्टर से ट्रक रुकवाया। इसके बाद उनसे पांच हजार रुपये की मांग करने लगे। इसी बीच राहगीर के आ जाने पर लुटेरे युवक भाग निकले। घटना से डरे ट्रांसपोर्टर अपनी हाइवा लेकर घर आ गए। इसके दूसरे दिन शनिवार की सुबह ट्रांसपोर्टर ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर नाबालिग समेत सात आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है

सरकंडा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि लिंक रोड निवासी जैकी कुमार किराए पर हाइवा लेकर चलाते हैं। शुक्रवार को उनका ड्राइवर नहीं आया था। इस पर वे हाइवा लेकर अकलतरा गिट्टी लेने गए थे। अकलतरा से लौटते समय चिल्हाटी मोड़ नाला के पास हाइवा धीरे होने पर युवकों ने उन्हें रुकवा लिया। हाइवा के रुकते ही युवक ट्रांसपोर्टर को धमकाने लगे। खुद को क्राइम ब्रांच का जवान बताते हुए ट्रांसपोर्टर से रुपये की मांग की गई। मना करने पर युवकों ने ट्रांसपोर्टर को जान से मारने की धमकी भी दी। इसी बीच कुछ राहगीर वहां पहुंच गए

इस पर लुटेरे भाग निकले। ट्रांसपोर्टर जैकी ने शनिवार को इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई। इसी बीच पता चला कि मोपका निवासी रामप्रसाद ध्रुव अपने साथियों के साथ खुद को क्राइम ब्रांच का जवान बताता है। इस पर पुलिस ने रामप्रसाद के साथ ही खमतराई निवासी दीपक ध्रुव, पुरुषोत्तम सिंह निवासी देवनंदन नगर सरकंडा, अमित सिंह निवासी देवनंदन नगर सरकंडा व एक नाबालिग को घेराबंदी कर पकड़ लिया। आरोपित युवकों ने पूछताछ में लगरा निवासी भीम कुमार पटेल व कोरबा दीपका में रहने वाले जनक दीवान के द्वारा आई कार्ड बनाना बताया। इस पर पुलिस ने भीम पटेल व जनक दीवान को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से आई कार्ड व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर लिया है।

Related Articles

Back to top button