ब्रेकिंग
अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की... उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिक... कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ता... आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आह... बॉलीवुड में बढ़ रहा है छठ पूजा का क्रेज, लेकिन क्या आप जानते हैं कि 64 साल पहले किस फिल्म में सबसे प... तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो ... हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट ... छठ पूजा 2026 खरना विशेष: क्यों बनाई जाती है चीनी की जगह सिर्फ गुड़ की खीर, जानें क्या है इसके पीछे क... न्यूजीलैंड के खिलाफ बे ओवल में भारतीय बल्लेबाजी की शर्मनाक असफलता, क्या सिर्फ सपाट पिचों पर कमाल दिख... अमेरिका में बड़ा विमानन संकट: एफएए ने देश भर में सभी उड़ानें अचानक रोकीं, एयर ट्रैफिक कंट्रोल में तक...
देश

कोरोना काल में दो वर्षों से स्वतंत्र भारत में रहते हुए भी गुलामी का किया अनुभव : प्रमोद दुबे

 रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गांधी चौक स्थित महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय में सोमवार से नियमित कक्षाएं कोविड-19 के दिशा-निर्देश का पालन करते हुए परंपरागत आफलाइन मोड़ में शुरू हुई। इस मौके पर प्रथम वर्ष में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अतिथियों ने कोरोना महामारी के दौरान अपने अनुभव को साझा किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर निगम निगम सभापति प्रमोद दुबे ने कहा कि विगत दो वर्षों से स्वतंत्र भारत में रहते हुए भी गुलामी को करीब से अनुभव किया है, लेकिन अब धीरे-धीरे सभी परिस्थितियां सामान्य हो रही हैं।
अब सभी को बड़ी गंभीरता से अपने अध्ययन-अध्यापन को आगे बढ़ाना होगा। इस मैौके पर उन्होंने अपने छात्र जीवन के अनुभवों को भी छात्र-छात्राओं से साझा किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डा. देवाशीष मुखर्जी ने छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय में उपलब्ध लाइब्रेरी, ई-लाइब्रेरी, फ्री वाई-फाई कैंपस, बुक बैंक, एनसीसी एवं एनएसएस जैसी सुविधाओं के बारे में सभी को अवगत कराया।
चिकित्सा क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के संभावनाओं पर मंथन
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआइटी) रायपुर के तत्वावधान में 20 सितंबर को अर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और चिकित्सा के क्षेत्र में इनके संभावनाओं पर पांच दिवसीय संगोष्ठी आयोजित किया गया। इसका संचालन डिपार्टमेंट आफ इनफार्मेशन टेक्नोलाजी एंड बायोमेडिकल इंजीनियरिंग द्वारा किया जा रहा है। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि सीएसवटीयू के वाइस चांसलर डा. एसके वर्मा, हेड ह्यूमन कम्प्यूटर इंटरेक्शन, यूनिवर्सिटी आफ जर्मनी डा. चंदन कुमार उपस्थित रहे। इसमें कुल 189 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। संगोष्ठी में कई प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, रिसर्चर के साथ ही आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button