ब्रेकिंग
Badrinath Dham Accident: तप्त कुंड में 108 डुबकी लगाते समय बेहोश हुईं दो महिला श्रद्धालु, अस्पताल मे... Bijnor Road Accident: बिजनौर में बेकाबू कार ने खाना खा रहे लोगों को रौंदा, पंजाब के 3 व्यापारियों की... महाराष्ट्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: मंत्री कार्यालयों से 550 कर्मचारियों की मूल विभागों में वा... Indian Railways Alert: दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का फेरबद... Noida Street Food Hub: इंदौर की ‘56 दुकान’ की तर्ज पर नोएडा में बनेंगे 2 नए फूड मार्केट, 24 घंटे खुल... Dumka Crime News: दुमका में 23 वर्षीय विवाहिता से दरिंदगी, जीजा ने साथी संग मिलकर जंगल में किया दुष्... Canada Work Permit New Rules: बिना स्टडी परमिट 6 महीने तक कोर्स कर सकेंगे विदेशी कामगार, IRCC ने जार... Ludhiana Jail Security: जेल सुरक्षा के दावों की खुली पोल, चेकिंग के दौरान बंदियों से मिला नशीला पदार... Gurdaspur Fraud Case: कंस्ट्रक्शन कंपनी में पार्टनरशिप का झांसा देकर 18.84 लाख की ठगी, हिमाचल के व्य... Ludhiana Shocker: लुधियाना में हैवानियत की हदें पार, 3 साल की बच्ची से दरिंदगी करने वाला पड़ोसी दबोच...
मनोरंजन

Kiara Advani के साथ अफेयर की चर्चा के बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बता दिया कब करेंगे शादी

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म ‘शेरशाह’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। सिद्धार्थ ने इस फिल्म में कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार निभाया है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म रिलीज के बाद से ही सिद्धार्थ और कियारा की हर तरफ तारीफ हो रही है, इसी बीच दोनों के इश्क के चर्चों ने भी ज़ोर पकड़ लिया है।

दरअसल, लंबे समय से चर्चा है कि सिड और कियारा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन इस बारे में कभी भी दोनों में से किसी भी स्टार ने खुलकर बात नहीं की है। पर इन खबरों के बीच सिद्धार्थ ने अपना मैरिज प्लान ज़रूर बता दिया है। हाल ही बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में सिद्धार्थ ने बताया है कि वो कब शादी करेंगे।

वेबसाइट के साथ इंटरव्यू में सिद्धार्थ से पूछा गया कि वो कब शादी करेंगे इस पर एक्टर ने जवाब दिया, ‘पता नहीं मैं कब शादी करूंगा मैं कोई भविष्यवक्ता नहीं हूं, लेकिन जब भी ऐसा होगा सबको पता चल ही जाएगा। अभी ऐसा कोई प्लान नहीं है, लेकिन ऐसा कभी भी हो सकता है। ज़रूरी ये नहीं कि शादी जल्दी या देर से हो, ज़रूरी ये है कि शादी सही इंसान से हो’। आपको बता दें सिद्धार्थ ने फिल्म में विक्रम बत्रा का किरदार निभाया है तो वहीं कियारा फिल्म में उनकी गर्ल डिंपल का रोल प्ले कर रही हैं। दोनों की कैमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद भी रही है।

वर्क फ्रंट का बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा ‘शेरशाह’ के बाद ‘थैंक गॉड’ और ‘मिशन मजनू’ में नज़र आने वाले हैं। वहीं कियारा आडवाणी की बात करें तो  एक्ट्रेस जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ ‘भूल भुलैया 2’ और साउथ इंडियन सुपरस्टार राम चरण के साथ ‘RC 15’ में नज़र आने वाली हैं। भूल भूूलैया 2 में कियारा के सात कार्तिक के अलावा तब्बू  भी नज़र आएंगी।

Related Articles

Back to top button