ब्रेकिंग
Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का वेन्यू तय, ₹10.50 लाख के कि... IRCTC Booking Record: IRCTC ने रचा इतिहास, एक दिन में बुक हुए 20 लाख से ज्यादा रेल टिकट; टूटा पुराना... Beyond Weapons: रूस की तकनीक सिर्फ मिसाइलों तक सीमित नहीं, परमाणु टॉरपीडो से लेकर सैटेलाइट नेटवर्क म... Haiwaan Opening Day: 18 साल बाद साथ आए अक्षय कुमार और सैफ अली खान, बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ भी नहीं जुट... West Bengal Child Marriage: बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने मंडप से किया गिर... Raebareli Accident News: रायबरेली में लेंटर डालते समय टूटी सपोर्टिंग पटरी, ऊंचाई से गिरे 6 मजदूर; मच... Tirupati Accident News: तिरुपति में मोबाइल निकालने कुएं में उतरे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस... Raebareli Swine Flu News: रायबरेली में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; लखनऊ रेफर ... Kanpur Maharajpur Murder: अवैध संबंधों में बाधक बने नाबालिग बेटे का गला घोंटा, पोल खुली तो प्रेमी ने... हिरासत में मारपीट पुलिस की ड्यूटी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपी पुलिसकर्मियों को राहत देने से किय...
मनोरंजन

Karan Johar से बहस पर दिव्या अग्रवाल ने अब दिया जवाब, ‘किसी को इम्प्रेस करने से फिल्म तो मिल जाएगी लेकिन…’

नई दिल्ली। करण जौहर का शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ खत्म होने के बाद चर्चा में है। ‘बिग बॉस ओटीटी’ का पहला सीज़न एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल ने जीता है। शो खत्म होने के बाद से दिव्या लगातार चर्चा में बनी हुई हैं और इंटरव्यूज़ दे रही हैं। अपने इंटरव्यूज़ में एक्ट्रेस शो की जर्नी और कंटेस्टेंट्स के बारे में खुलकर अपनी राय रख रही हैं, अब इसी बीच दिव्या ने शो में करण जौहर के साथ हुई बहस पर अपनी राय रखी है।

आपको याद होगा कि बिग बॉस ओटीटी के शुरुआती दिनों में दिव्या और करण जौहर के बीच तीखी बहस हुई थी जिसके बाद एक्ट्रेस को काफी ट्रोल भी किया गया था। अब एक्ट्रेस ने उस पूरे मामले पर रिएक्शन दिया है। सिद्धार्थ कनन ने साथ बातचीत में एंकर ने दिव्या से पूछा कि करण से बहस करने के बाद उन्हें नहीं लगता कि उनके फिल्मी करियर पर इसका असर पड़ेगा। इस पर दिव्या ने कहा, ‘एक आर्टिस्ट के तौर मैं बहुत कॉन्फीडेंट हूं, मैं कभी भूखी नहीं मरूंगी। एक्टिंग मेरा प्रोफेशन और मैं इसके लिए बहुत पैशनेट हूं। लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि मैं अपना पैशन सिर्फ करण जौहर की फिल्म में ही दिखा सकती हूं’।

‘मैं वो कर रही हूं जो मैं करना चाहती हूं। कोई फर्क नहीं पड़ता कि वो करण जौहर की फिल्म हो, रीजनल फिल्म हो या कोई शॉर्ट फिल्म। अगर किसी को इम्प्रेस करने से मुझे फिल्म मिल जाती है तो ऑडियंस सब देख सकती है। अगर मैं एक्टिंग नहीं कर पाई तो लोग मेरी आलोचना करेंगे, फिर कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं कितनी फिल्मों में काम करती हूं’। आगे दिव्या ने कहा वो उस वक्त अपने हिसाब से सही थीं, वो गलत नहीं थीं। वो कभी अपनी बात रखने से ख़ुद को रोकेंगी नहीं। एक्ट्रेस ने कहा शुरुआत में करण और उनके बीच बहस हुई थी, लेकिन अंत तक आते-आते वो दिव्या को पसंद करने लगे थे।

Related Articles

Back to top button