ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
विदेश

पीएम मोदी की आज कमला हैरिस से मुलाकात, दिग्गज कंपनियों के CEO संग करेंगे बैठक

वाशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन के दौरे पर अमेरिका पहुंच गए हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन सहित विश्व के अन्य नेताओं के साथ वार्ता करेंगे और संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) को संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री भारतीय समयानुसार सुबह करीब 3.30 बजे वाशिंगटन पहुंचे। अपनी अमेरिकी यात्रा के पहले दिन पीएम मोदी आस्ट्रेलियाई समकक्ष स्काट मारिसन, अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और दिग्गज कंपनियों के चुनिंदा प्रमुखों के साथ बैठक करेंगे। जिसमें भारत में काफी निवेश करने की संभावना है।

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी अपने दिन की शुरुआत अमेरिका में दिग्गज कंपनियों के प्रमुखों के साथ बैठक से करेंगे। सीईओ में क्वालकाम, एडोब, ब्लैकस्टोन, जनरल एटामिक्स और फर्स्ट सोलर के प्रमुख शामिल होंगे। यब बैठक भारतीय समय के मुताबिक शाम 7.10 बजे होगी।

इसेक बाद प्रधानमंत्री मोदी का रात 11 बजे का आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्काट मारिसन से मिलने का कार्यक्रम है। अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कई मुद्दों पर प्रधानमंत्री मारिसन से मुलाकात को लेकर उत्सुक हैं। दोनों नेता विभिन्न अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों के दौरान कई मौकों पर मिल चुके हैं। प्रधानमंत्री मारिसन ने हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी को फोन कर चीन से मुकाबले के लिए बनाए गए एयूकेयूएस गठबंधन के बारे में जानकारी दी थी।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन 24 सितंबर को व्हाइट हाउस में पीएम मोदी की मेजबानी करेंगे। 20 जनवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में बाइडन के पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली व्यक्तिगत बैठक होने जा रही है। इसके बाद वह उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से उनके औपचारिक कार्यालय में मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों पक्षों के हितों से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

क्वाड लीडर्स समिट में भाग लेने के लिए अमेरिका रवाना होने से पहले, प्रधानमंत्री ने बुधवार को कहा कि उनकी यात्रा संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान और आस्ट्रेलिया के साथ रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने का एक अवसर होगा।

Related Articles

Back to top button