ब्रेकिंग
Hyderabad-Jaipur Weekly Express: रेलवे का बड़ा तोहफा; अब साप्ताहिक चलेगी हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस, इन... Raja Raghuvanshi Murder Case: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम के नेपाल भाग... Ujjain Mahakal Elephant Controversy: महाकाल के हाथी 'श्यामू' को लेकर विवाद; वन विभाग की टीम को नहीं ... CM Mohan Yadav Sagar Visit: 14 जून को केसली पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव; देवरी और केसली के लिए हो सकती ... Anganwadi Nutrition Scam: आंगनवाड़ी के लड्डू प्रीमिक्स में निकला सांप का बच्चा; जानें बच्चों को कैसे... Morena News: चंबल का मान बढ़ा; पैरा आर्म रेसलर निरंजन गुर्जर ने नेशनल चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मे... Chhindwara MP Visit: सांसद बंटी विवेक साहू ने टेकापार और मानेगांव में लगाई चौपाल; समस्याओं का मौके प... Ratlam News: जावरा की डेयरी में दूध में मिलाया जा रहा था प्रोटीन पाउडर; खाद्य विभाग ने मारा छापा, भा... Diesel Theft in Shahdol: शहडोल में रेलवे की बड़ी लापरवाही; बुढार स्टेशन पर खड़े रेल इंजन से उड़ाया गया ... Jabalpur News: पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फिर मिली जान से मारने की धमकी; गोरखपुर थाने में...
देश

बिलासपुर आरपीएफ ने एक साल में पकड़े 206 टिकट दलाल, 52 लाख के टिकट जब्त

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे सुरक्षा बल के लिए वर्ष 2020-21 उपलब्धियों भरा रहा। तीनों रेल मंडल बिलासपुर, रायपुर व नागपुर को मिलाकर आरपीएफ ने 206 दलालों को 52 लाख रुपये के टिकटों से गिरफ्तार किया। अभिभावकों से बिछड़े बच्चों को मिलाने में अहमद भूमिका निभाई। इसके साथ ही उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

यात्री व रेल संपत्ति की सुरक्षा के साथ-साथ आरपीएफ सामाजिक दायित्व का निर्वहन भी करती है। इसी के तहत घर से भागे 149 नाबालिगों को सुरक्षित चाइल्ड लाइन के माध्यम से उनके स्वजनों के सुपुर्द किया गया। इस वर्ष पांच अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अपहृत किए गए चार बालक-बालिकाओं को सुरक्षित रूप से उनके स्वजनों को राज्य सरकार की सहायता से सौंपा गया है।

ट्रेनों में अकेली यात्रा करने वाली महिला यात्रियों की समस्याओं के निवारण के लिए मेरी सहेली अभियान सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों एवं 20 मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में चलाया गया। महिला सुरक्षा हमेशा से रेलवे सुरक्षा बल की सर्वोच्च वरीयता रही है। इसके तहत रोशनी ह्वाट्सएप ग्रुप बनाया गया है, जिसमें दैनिक आवागमन करने वाली लगभग 700 महिलाएं जुड़ी हुई है जिनकी किसी भी शिकायत का निवारण इनके माध्यम से किया जाता है।

रेलवे संपत्ति चोरी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध अभियान चलाकर 436 को गिरफ्तार करना भी एक बड़ी उपलब्धि है। चेन पुलिंग करने वाले 779 यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई। इसके साथ ही बिना अनुमति ट्रेन में सामान बेचने वाले 1373 आरोतिों को भी गिरफ्तार किया गया। यात्रियों को परेशान करने वाले 350 किन्नरों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। वर्ष 2021-22 में भी बेहतर कार्य करने का संकल्प लिया गया है।

Related Articles

Back to top button