ब्रेकिंग
AI vs Justice: अदालती फैसलों में AI का अनियंत्रित इस्तेमाल खतरनाक, सुप्रीम कोर्ट ने विशेषज्ञ समिति ब... Bombay High Court News: ‘सरकार के खिलाफ नारे लगाना निष्कासन का आधार नहीं’, हाईकोर्ट ने पुलिस को लगाई... Patna Bungalow Controversy: राबड़ी देवी ने खाली किया सरकारी बंगला, लालू परिवार अब कौटिल्य नगर स्थित ... Brij Bhushan Sharan Singh Case: यौन शोषण मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला सुरक्षित, 3 अगस्त को ... NADA Doping Bill 2026: डोपिंग अब बनेगा गंभीर अपराध, कोच और ड्रग सप्लायर को होगी 5 साल की जेल BMC Action: खुले मैनहोल में गिरने से व्यक्ति की मौत, बीएमसी ने दी 10 लाख की सहायता; जांच के लिए समित... Ram Niwas Mandir Dispute: राम मंदिर परिसर के पास पंचायती मंदिर पर कब्जे का आरोप, ट्रस्ट के महासचिव प... Assembly By-election 2026: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की 3 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 30 जुलाई को ह... Delhi School Fee Rule: निजी स्कूलों को 15 जुलाई तक गठित करनी होगी फीस समिति, शिक्षा मंत्री आशीष सूद ... College Street Makeover: अग्निमित्रा पॉल के प्रस्ताव का विरोध, हॉकरों की आजीविका और सौंदर्यीकरण के ब...
देश

बोड़तरा हत्याकांड: आरोपित ने थाने में किया समपर्ण, दो पुत्र भी पकड़ाए

बिलासपुर। मुंगेली जिले के लोरमी थाना अंतर्गत बोड़तरा गांव में ग्रामीण की हत्या के बाद पिता और दोनों पुत्र अलग-अलग छिप गए थे। पुलिस ने जूनापारा और चिल्फी में दबिश देकर पिता पुत्र को पकड़ लिया। वहीं, एक भाई को गांव में ही गिरफ्तार कर लिया।

मुंगेली जिले के लोरमी थाना अंतर्गत बोड़तरा निवासी रोहित साहू का गांव के ही भागवत जायसवाल से विवाद चल रहा था। भागवत जायसवाल 2019 में एक मामले में जेल गया था। मामले में रोहित साहू प्रार्थी था। इसके कारण भागवत उससे रंजिश रखता था। न्यायालय से जमानत मिलने के बाद रोहित भागवत रोहित से बदला लेने की योजना बना रहा था। सोमवार की दोपहर गांव में गणेश विसर्जन हो रहा था। इसमें रोहित का भतीजा छोटू भी शामिल था।

इसी दौरान भागवत ने जानबूझकर छोटू से विवाद किया। इसके बाद अपने पिता कुंभकरण जायसवाल और भाई शिव जायसवाल के साथ मिलकर छोटू से मारपीट की। मारपीट की जानकारी होने पर रोहित अपनी पत्नी रेखा के साथ भागवत के घर पहुंच गया। उसमें अपने भतीजे से हुई मारपीट के संबंध में पूछताछ की। इस पर भागवत घर से लाठी लाकर उनकी पिटाई करने लगा।

इसी बीच तीनों ने मिलकर रोहित पर टंगिया से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद पिता-पुत्र फरार हो गए। मामले में पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित पिता-पुत्रों की तलाश कर रही थी। बुधवार को कुंभकरण ने चिल्फी चौकी में पहुंचकर आत्मसमपर्ण कर दिया। वहीं, भागवत को पुलिस ने जूनापारा में पकड़ लिया। इसके बाद शिव को गांव में ही पकड़ लिया।

Related Articles

Back to top button