ब्रेकिंग
Delhi Police Action: केशवपुरम और स्वरूप नगर में सनसनीखेज वारदातें, दुष्कर्म और हत्या के मामलों में आ... Delhi Fire Accident: मोतीनगर में मकान में लगी भीषण आग, एलपीजी सिलेंडर फटने से एक शख्स की मौत Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब...
देश

30 हजार के नीचे पहुंचा कोरोना का ग्राफ, पिछले 24 घंटे में 29616 केस, 290 की मौत

नई दिल्‍ली–  देश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्‍या में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई है। कई दिनों के बाद 30 हजार के नीचे आई है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय  के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना संक्रमण के 29 हजार 616 नए केस सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 290 मरीजों की मौत हुई है. कोरोना के नए मरीज मिलने के बाद अब देश में कुल संक्रमितों की संख्‍या 3 करोड़ 36 लाख 24 हजार 419 हो गई है.

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना से 3 लाख 1 हजार 442 एक्टिव केस हैं, जबकि 3 करोड़ 28 लाख 76 हजार 319 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं. वहीं अब तक कोरोना से 4 लाख 46 हजार 658 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में अब तक 84,89,29,160 लोगों को वैक्‍सीन लगाई जा चुकी है, वहीं, पिछले 24 घंटे में 71,04,051 लोगों को कोरोना वैक्‍सीन लगाई जा चुकी है।

केरल राज्य का जानें हाल
केरल में शुक्रवार को कोविड-19 के 17,983 नए मामले सामने आए और 127 लोगों की मौत हो गई, जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या 45,97,293 हो गई और मृतकों की संख्या 24,318 हो गई। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 1,10,523 नमूनों की जांच की गई है।  स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के मुताबिक कोविड​​​​-19 के 1,62,846 उपचाराधीन मरीज हैं, जिनमें से केवल 12.6 प्रतिशत ही अस्पतालों में भर्ती हैं,  इस बीच, शुक्रवार को 15,054 लोग इस बीमारी से ठीक हो गए, जिससे कुल ठीक होने वाले लोगें की संख्या बढ़कर 44,09,530 हो गई है।

पंजाब में कोरोना की स्थिति
पंजाब में शुक्रवार को कोविड-19 के 23 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,01,444 हो गई जबकि मृतकों की तादाद 16,504 पर स्थिर रही। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक संक्रमण के नए मामलों में पठानकोट में आठ, मोहाली में चार और गुरदासपुर में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन नये मामले सामने आए।  पंजाब में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 287 हो गई है।

Related Articles

Back to top button