ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...
देश

दो माह में 13 फीसद से अधिक गिरीं स्टील की कीमतें, घर बनवाने वाले लोगों को फायदा

रायपुर। बीते दो माह में स्टील की कीमत में 13 फीसद तक की गिरावट आ गई है। इसे लौह अयस्क की कीमतों में आई गिरावट का असर माना जा रहा है। जुलाई 2021 में स्टील का भाव 53-54 हजार रुपये प्रति टन पहुंच गया था, जो अभी गिरकर 45-46 हजार रुपये प्रति टन के करीब है। इसे देखते हुए भवन निर्माताओं की उम्मीद भी जगी है। जैसा कि हर साल त्योहारी सीजन में बिल्डर्स द्वारा बनाए गए मकानों की कीमतें बढ़ जाती हैं, इस साल अब तक इस तरह के संकेत नहीं मिल रहे हैं।

उद्योगपतियों का कहना है कि लौह अयस्क की कीमतों में गिरावट के चलते ही स्टील की कीमतें गिरी हैं। इसे देखते हुए रियल इस्टेट से जुड़े कारोबारियों का भी कहना है कि त्योहारी सीजन में अब किसी भी प्रकार से मकानों की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। इसका पूरा फायदा उपभोक्ताओं को ही मिलेगा। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में भी स्टील की कीमतों में गिरावट के ही संकेत बने हुए हैं।

स्टील की कीमतें 43 हजार रुपये के स्तर पर जा सकती हैं। छत्तीसगढ़ स्पंज आयरन एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल नचरानी ने बताया कि आयरन ओर तो सस्ता हुआ है, लेकिन अब कोयले की समस्या आनी शुरू हो गई है। समस्या बनी रही तो स्टील की कीमतें कम नहीं होंगी।

स्टील की कीमतों में गिरावट के कारण

1. आयरन ओर की कीमतें 1,347 रुपये कम हुई हैं। जुलाई में आयरन ओर की कीमत 11,785 रुपये थीं, जो सितंबर में 10,338 रुपये प्रति टन हो गई है

2. आयरन ओर की कीमतों में गिरावट की वजह से जुलाई 54 हजार रुपये प्रति टन रहने वाली स्टील की कीमतें अभी 47 हजार रुपये प्रति टन हो गई है

3. सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि चीन की सबसे बड़ी रियल इस्टेट कंपनी के डिफाल्ट के खतरे से मांग घटने की आशंका हो गई है।

Related Articles

Back to top button