ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मनोरंजन

Thalaivii के लिए कंगना रनोट ने बढ़ाया था 20 किलो वजन, बोलीं- ‘मेरे शरीर में परमनेंट स्ट्रेचमार्क्स आ गए’

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट को अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘थलाइवी’ के लिए काफी तारीफें मिल रही हैं। इस फिल्म के लिए कंगना ने खासी मेहनत भी की है। फिल्म में कंगना ने जे जयललिता का किरदार निभाया है। ये किरदार निभाने के लिए कंगना को कुछ शारीरिक बदलाव भी करना पड़े। जिसके बारे में अब हाल ही में कंगना रनोट ने बताया है। कंगना ने सोशल मीडिया पर बताया है कि उन्होंने फिल्म ‘थलाइवी’ के लिए अपना 20 किलो वजन बढ़ाया था।

कंगना रनोट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कंगना देश- दुनिया से जुड़े समसामयिक मुद्दों को लेकर बेबाकी से अपनी बात सोशल मीडिया के जरिए ही रखती हैं। इसके अलावा कंगना अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी बातें भी करती हैं। अब हाल ही में कंगना रनोट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कंगना ने फिल्म थलाइवी में बढ़े हुए वजन वाली तस्वीर शेयर की है। उसके बराबर में कंगना ने कम वजन वाली और नेचुरल तस्वीर शेयर की है।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कंगना ने कैप्शन में लिखा, ‘छह महीने के अंदर 20 किलो वजन बढ़ाना और उसे वापस छह महीने के अंदर की कम भी करना 30 साल की उम्र में इससे शरीर में काफी कुछ खराब हो जाता है। मुझे पर्मनेंट स्ट्रेचमार्क्स भी आ गए लेकिन कला हमारे जीवन में एक कीमत के साथ आती है और अक्सर कलाकार खुद ही कीमत से अधिक होता है।’

कंगना की इस पोस्ट पर उनके कई फैंस कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि कंगना रनोट की फिल्म थलाइवी तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता के जीवन पर आधारित है। इस बायोपिक का निर्देशन ए एल विजय ने किया है। वहीं इसका लेखन केवी विजयेंद्र प्रसाद ने किया है। कंगना रनोट की फिल्म थलाइवी शनिवार को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है।

Related Articles

Back to top button