ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

देश में कोरोना के मामलों में आ रही कमी, 191 दिन बाद सबसे कम एक्टिव केस

नई दिल्ली, एएनआइ। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार कमी आ रही है। देश में बीते कुछ दिनों से कोरोना से राहत मिलती दिख रही है। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 26 हजार नए मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले पिछले 24 घंटे में कोरोना के 26,041 केस मिले हैं। इस दौरान 276 लोंगों की कोरोना से मौत हुई है। इस दौरान 29,621 लोग ठीक हुए हैं। देश में रिकवरी रेट 97.78% पर है। देश में फिलहाल एक्टिव केस भी घटकर 2,99,620 हो गए हैं। ये आंकड़ा 191 दिन बाद सबसे कम देखने को मिला है।

बता दें कि कोरोना मरीजों की संख्‍या आज लगातार तीसरे दिन 30 हजार के नीचे आई है। पिछले कई दिनों से कोरोना मरीजों की संख्‍या 30 से 40 हजार के बीच आ रही है। इन आंकड़ों को देखने के बाद विशेषज्ञों ने तीसरी लहर की चेतावनी जारी कर दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि भले ही अभी कोरोना की स्थिति सुधरी हुई दिख रही हो लेकिन कभी भी इन आंकड़ों में इजाफा हो सकता है

देश में कोरोना की स्थिति:

कोरोना के कुल मामले- तीन करोड़ 36 लाख 78 हजार 786

कुल डिस्चार्ज- तीन करोड़ 29 लाख 31 हजार 972

कुल एक्टिव केस- 2,99,620

कुल मौत- 4,47,194

केरल में सबसे ज्यादा मामले

कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य केरल में शनिवार को 15,951 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 165 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। अभी राज्य में संक्रमण दर 0.94 प्रतिशत है और मामले भी पिछले हफ्ते की तुलना में पांच प्रतिशत तक कम हैं। राज्य सरकार ने कुछ पाबंदियों को हटा दिया है

केरल में कोरोना संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 46,29,915 हो गए हैं और मृतकों की संख्या 24,603 पर पहुंच गई। एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि शनिवार से 17,658 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button