ब्रेकिंग
Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का... Mathura Crime News: फर्जी साधु का पर्दाफाश; हाई-पैकेज वाली युवतियों को फंसाकर करता था दुष्कर्म और ब्...
देश

डिजिटल हेल्थ मिशन का पीएम मोदी ने किया शुभारंभ, कहा- स्वास्थ्य सेवाओं में आएगा क्रांतिकारी परिवर्तन

नई दिल्ली। नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन का पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को शुभारंभ किया है। पीएम मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम से जुड़े हैं उन्होंने वर्चुअली मिशन को लांच किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा, बीते सात सालों में देश की स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने का जो अभियान चल रहा है, वो आज से एक नए चरण में प्रवेश कर रहा है। आज एक ऐसे मिशन की शुरुआत हो रही है, जिसमें भारत की स्वास्थ्य सुविधाओं में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने की ताकत है।

उन्होंने कहा, मुझे खुशी है कि आज से आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन भी पूरे देश में शुरू किया जा रहा है। ये मिशन देश के गरीब और मध्यम वर्ग के इलाज में होने वाली दिक्कतों को दूर करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाएगा।

डिजिटल हेल्थ मिशन के लांच कार्यक्रम में पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया भी मौजूद हैं। इस मौके पर मांडविया ने कहा, 15 अगस्त 2020 को पीएम ने लाल किले की प्राचीर से मिशन (आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन) की घोषणा की थी। मुझे खुशी है कि वह आज इसे लांच कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि इससे स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आएगा।

प्रधानमंत्री डिजिटल हेल्थ मिशन (पीएम-डीएचएम) के तहत सभी नागरिकों को एक विशिष्ट डिजिटल हेल्थ आइडी मुहैया कराई जाएगी जिसमें उनकी सेहत से जुड़ी सभी सूचनाएं दर्ज होंगी।

प्रधानमंत्री डिजिटल स्वास्थ्य मिशन के लांच पर स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया भी मौजूद रहेंगे। पीएम कार्यालय की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, संयोगवश पीएम-डीएचएम की राष्ट्रव्यापी शुरुआत ऐसे समय पर हो रही है, जब राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की तीसरी वर्षगांठ मना रहा है।

Related Articles

Back to top button