ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

चक्रवाती तूफान ‘गुलाब’ आंध्र प्रदेश और ओडिशा में हुआ कमजोर, अब मुंबई में दिखेगा असर

नई दिल्ली।  चक्रवाती तूफान गुलाब (Cyclone Gulab) फिलहाल कमजोर पड़ गया है। हालांकि, आज और कल मुंबई में इस तूफान का प्रभाव जरूर पड़ेगा। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, उत्तरी आंध्र प्रदेश और उससे सटे दक्षिण ओडिशा के ऊपर इस तूफान का असर कमजोर हो गया है। तड़के 2 बजकर 30 मिनट में यह तूफान एक गहरे दवाब में कमजोर हो गया है।

बता दें कि मौसम विभाग ने बताया कि आंध्र प्रदेश और ओड़िशा के तटीय इलाकों से चक्रवाती तूफान गुलाब बीते दिन टकराया। दोनों ही राज्यों के तटीय क्षेत्रों पर तूफान का असर तीन घंटों तक देखा गया। आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान के दस्तक देते ही श्रीकाकुलम में भारी बारिश दर्ज हुई। इसके साथ ही यहां पर तेज हवाएं भी चली। जिला प्रशासन द्वारा तूफान से प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था। चक्रवाती तूफान ने आंध्र प्रदेश के कलिंगपट्टनम और ओडिशा के गोपालपुर के बीच के भूभाग को प्रभावित किया है। आइएमडी द्वारा चक्रवात की चेतावनी और उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटीय इलाकों के लिए जारी की गई थी।

गुलाब तूफान का असर, पांच मछुआरे समुद्र में बहे

चक्रवाती तूफान के चलते आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम के पांच मछुआरे रविवार शाम समुद्र में बह गए थे। ये सभी मछुआरे मंडासा तट पर लौट रहे थे की तभी तेज लहरें आईं और उनकी नाव पलट गई, जिसके चलते वे सभी समुद्र में बह गए।

आज और कल मुंबई पर दिखेगा चक्रवात गुलाब का असर

रिपोर्ट के मुताबिक, गुलाब तूफान का असर मुंबई पर दो दिनों तक रहेगा। माना जा रहा है कि मुंबई में सोमवार और मंगलवार को कई इलाकों में मूसलाधार बारिश होगी। 27 और 28 सितंबर को मुंबई में हवा के साथ तेज बारिश दर्ज होगी।

Related Articles

Back to top button