ब्रेकिंग
भ्रष्टाचार के आरोपियों और जमानत पर बाहर अधिकारियों की मलाईदार पोस्टिंग पर हाईकोर्ट सख्त, हरियाणा सरक... कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में नेशनल हाईवे-44 पर बड़ा सड़क हादसा, दिल्ली से जम्मू जा रही इंडो-कैनेडियन ब... सोनिया गांधी की आत्मकथा में सांसद कुमारी सैलजा का विशेष जिक्र, हरियाणा की राजनीति में बढ़ी चर्चा जाखल में फर्जी हैवी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़, सीएएम फ्लाइंग की छापेमारी म... हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाकात, सांगठनिक मजबूती प... यमुनानगर के मशहूर कपूर ज्वेलर्स से 4.5 लाख के जेवर ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, मां-बेटे... हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा: कर्मचारियों का वेतन और बीमा कवरेज बढ़ा, ग्रेच्युटी की सीमा भी हुई संशोध... हरियाणा के यमुनानगर में अनोखी शादी: हेलीकॉप्टर से आई दुल्हन, दूल्हे ने दहेज में लिए सिर्फ एक रुपया— ... हरियाणा के झज्जर में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, ढाकला गांव में बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों को मा... दिल्ली में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक, सरकार पर लगाए गंभीर आरो...
खेल

उन्मुक्त चंद का अमेरिका में तूफानी प्रदर्शन, टी20 क्रिकेट में बनाए नाबाद 132 रन और टीम को दिलाई जीत

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर उन्मुक्त चंद ने माइनर क्रिकेट लीग में ऐसी पारी खेली जिससे सब दंग रह गए। उन्मुक्त चंद इससे पहले भारत में खेलते थे, लेकिन उन्हें कभी टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका नहीं मिला और इसके बाद उन्होंने भारत में हर तरह की क्रिकेट से अपनी रिटारमेंट की घोषणा कर दी। फिलहाल वो अमेरिका में हैं और उन्होंने माइनर क्रिकेट लीग में अपनी तूफानी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया। चंद ने कमाल की बल्लेबाजी के जरिए अपनी टीम को सेमीफाइनल मैच में 6 विकेट से जीत दिलाते हुए उसे फाइनल में पहुंचा दिया।

उन्मुक्त चंद की तूफानी नाबाद शतकीय पारी

इस लीग के सेमीफाइनल मुकाबले में अस्टिन एथलेटिक्स का सामना सिलिकन वैली स्ट्राइकर्स के साथ हुआ। एथलेटिक्स ने पहले खेलते हुए हमजा बंगाशो की 9 गेंद पर 5 छक्कों की मदद से खेली गई 60 रन की पारी के दम पर 20 ओवर में 9 विकेट पर 184 रन बनाए और सिलिकन को जीत के लिए 185 रन का बड़ा लक्ष्य दिया। सिलिकन ने जीत के लिए मिले इस लक्ष्य को 19.3 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया और छह विकेट से मैच को अपने नाम किया साथ ही फाइनल में भी जगह बना ली।

सिलिकन वैली टीम की इस जीत में टीम के ओपनर बल्लेबाज उन्मुक्त चंद का बड़ा योगदान रहा जो टीम को जीत दिलाकर ही पवेलियन लौटे। वो एक छोर पर जमे रहे और ऐसी पारी खेली की सब हैरान रह गए। उन्होंने 69 गेंदों पर 7 छक्के व 15 चौकों की मदद से नाबाद 132 रन बनाए और इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 191.30 का रहा। उनकी इस पारी से उनकी टीम को आसान जीत मिल गई, लेकिन टीम के अन्य बल्लेबाजों कुछ खास नहीं कर पाए। राहुल जड़ीवाला ने 7 रन, शेहान जयसूर्या ने 15 रन, नरसिंह देवनारायण ने 9 रन जबकि रोशन प्रीमस ने 10 रन का योगदान दिया। 26 साल के उन्मुक्त चंद की ये टी20 में सबसे बड़ी पारी रही।

Related Articles

Back to top button