ब्रेकिंग
Fatehpur Crime News: फतेहपुर में प्रेमी की हत्या कर आरी-ग्राइंडर से काटे शव के टुकड़े; पति-पत्नी ने ... Maharashtra MLC Election: महायुति में सीट बंटवारे के बाद बगावत के सुर; अब्दुल सत्तार समेत कई नेता ना... Purnia Fraud Case: 18 साल पहले खोया बेटा बनकर घर लौटा 'ठग साधु'; लाखों रुपये ऐंठकर हुआ फरार, जानें प... D-Company Terror Module Busted: दाऊद के करीबी मुन्ना झिगाड़ा का भारत में आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़; ... CM Yogi in Bijnor: सूर्या चौहान हत्याकांड पर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा बयान; बोले- 'दोस्ती की आड़ में... Muzaffarpur Crime News: कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की गोलियों से भूनकर हत्या; आइकॉन टावर में गैंगवार ... Fire at SPA Delhi: शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में नहीं, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) में लगी... Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का ... Iran-Kuwait Conflict: सीजफायर के बीच ईरान का कुवैत पर बड़ा हमला; अमेरिकी बेस बने निशाने, जानें क्यों... Ghaziabad Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा; मामूली बाइक विवाद नहीं, 'प्रेम प्...
देश

उत्‍तराखंड में ट्रेन की टक्‍कर से हाथी और उसके बच्‍चे की मौत, गम में ट्रैक पर खड़ा हो गया झुंड

ऊधमसिंहनगर : उत्‍तराखंड में ट्रेन से कटकर दो हाथियों की मौत हो गई। बुधवार सुबह ऊधमसिंहनगर जिले में आगरा से चलकर रामनगर आने वाली आगरा फोर्ट एक्सप्रेस लालकुआं से आगे बढ़ी थी कि तराई वन प्रभाग के पीपल पड़ाव रेंज में हाथियों का झुंड ट्रैक पार कर रहा था। इस दौरान ट्रेन की चपेट में आने से हाथी और उसके बच्‍चे की मौत हो गई। घटना के दौरान हाथियों का झुंड टैक पर ही खड़ा हो गया। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए ब्रक लगाकर ट्रेन रोक दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने हाथियों के झुंड को खदेड़ा। आगरा फोर्ट को ट्रैक खाली नहीं होने से सिडकुल हाल्ट पर खड़ा करना पड़ा, जबकि काशीपुर कासगंज पैसेंजर ट्रेन को दो घंटा गूलरभोज स्टेशन पर खड़ा कर वापस रवाना किया गया।

बुधवार अलसुबह आगरा फोर्ट एक्सप्रेस (05055 अप) लालकुआं स्टेशन से रवाना हुई। ट्रेन अभी सिडकुल हाल्ट से आगे रेलवे माइलस्टोन नंबर 13/2 के पास पहुंची ही थी कि ट्रैक से गुजर रहे हाथी से टकरा गई। मौके पर हाथी और उसके बच्‍चे की मौत हो गई। जिससे ट्रैक जाम हो गया। नतीजतन आगरा फोर्ट को सिडकुल हाल्ट पर ही खड़ा कर दिया गया। इस दौरान काशीपुर- कासगंज पैसेंजर ट्रेन को ट्रेन को गूलरभोज स्टेशन पर ही रोक लिया गया। दो घंटे की मशक्कत के बाद भी ट्रैक खाली नहीं होने के चलते पैसेंजर ट्रेन को गूलरभोज स्टेशन से वापस काशीपुर रवाना किया गया।

इस दौरान लालकुआं, हल्द्वानी, बरेली और कासगंज जाने वाले यात्रियों को भारी दिक्‍कतों को का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक एनएस डोंगरियाल ने बताया कि मामले की सूचना से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। वहीं मुख्य वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त राहुल सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम द्वारा हाथियों के झुंड को जंगल की ओर खदेड़ दिया गया है। हादसे में हाथी और उसके बच्चे की मौत हो गई है। वन विभाग की टीम द्वारा पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

मार्च में भी हुई थी एक हाथी की मौत

बता दें कि इसी साल आठ मार्च को गढवाल मंडल के लच्छीवाला रेंज में नंदा देवी एक्सप्रेस की टक्कर से दो वर्षीय हाथी की मौत हो गई थी। लच्छीवाला वन रेंज में वनवाह बीट के समीप रेलवे ट्रैक पर हाथी का दो वर्षीय बच्चा ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन की टक्कर से हाथी दूर जा गिरा। जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तब तक हाथी की मौत हो चुकी थी।

Related Articles

Back to top button