ब्रेकिंग
Gorakhpur Triple Murder: गोरखपुर में रूह कंपाने वाली वारदात; घर के झगड़े और उपेक्षा ने एक नाबालिग को ... Nalgonda News: तेलंगाना में दिल दहला देने वाली घटना; एक ही परिवार के 4 लोगों ने की सामूहिक आत्महत्या West Bengal Politics: TMC में बड़ी बगावत; ऋतब्रत बनर्जी गुट का ममता बनर्जी को ऑफर, क्या ममता बनेंगी '... Ghaziabad Outer Ring Road: राजनगर एक्सटेंशन में जाम से मिलेगी मुक्ति; 91 करोड़ की लागत से बनेगा नया ... Odisha Bank Horror: मृत बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुँचा भाई; केंद्र सरकार ने ब्रांच मैनेजर को किया सस्... Lucknow Aliganj Fire Case: कोचिंग सेंटर अग्निकांड में 15 की मौत; जानिए क्या हैं दोषियों पर लगी कानून... JD Vance Pakistan Statement: पाकिस्तान पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान से गरमाई राजनीति; रिपब्लिकन स... Crude Oil Price Crash: कच्चे तेल की कीमतों में 5% की बड़ी गिरावट; क्या भारत में सस्ते होंगे पेट्रोल-ड... Nirjala Ekadashi 2026 Date: निर्जला एकादशी पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना छिन जाएगा व्रत का पूरा पु... Hrithik Roshan in Jailer 2: चेन्नई में शूट करेंगे स्पेशल कैमियो? 'जेलर 2' के लेटेस्ट अपडेट ने बढ़ाई फ...
देश

देश में कोरोना से बड़ी राहत, 201 दिन बाद 20 हजार से नीचे पहुंचे नए मामले

नई दिल्ली। देश में कोरोना से बड़ी राहत की खबर है। देश में करीब 201 दिन बाद कोरोना के नए मामले 20 हजार के नीचे पहुंचे हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना से होने वाली मौतें भी 200 से कम पहुंच गई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 18,795 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 179 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है। इस दौरान 24,238 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त भी हुए हैं।

करीब 201 दिनों के बाद देश में पहली बार कोरोना के नए मामलों की संख्या 20 हजार के नीचे है। इससे पहले 9 मार्च को ऐसा हुआ था। देश में फिलहाल कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या में भी कमी आई है।

देश में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या अब 3,36,97,581 हो गई है। देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 4,47,373 पर पहुंच गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना वायरस के एक्टिव मरीज अब घटकर 2.92 लाख हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि पिछले 24 घंटों में देश भर में संक्रमण से 26,030 लोग ठीक भी हुए हैं, जिसके बाद कोरोना से अब तक ठीक होने वालों की संख्या 32,9,58,002 हो गई है। वहीं एक्टिव केस की संख्या फिलहाल 2,92,206 है, जो कुल मामलों का 0.87 प्रतिशत है। दैनिक पाजिटिविटी रेट 1.42 प्रतिशत है, जो पिछले 29 दिनों से 3 प्रतिशत से कम है। जबकि वीकली पीजिटिविटी रेट 1.88 प्रतिशत है, जो 95 दिनों से 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है

केरल में सबसे ज्यादा केस

देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य केरल है। केरल में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 11,699 नए मामले सामने आए तथा महामारी से 58 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही कुल मामले बढ़कर 46,41,614 हो गए और मृतकों की संख्या 24,661 पर पहुंच गई।

एक दिन में 1 करोड़ वैक्सीन की डोज लगी

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वैक्सीन की 1,02,22,525 डोज लगाई गई, जिसके बाद कुल टीकाकरण का आंकड़ा 87,07,08,636 हो गया है. भारत में ये पांचवी बार है कि कोरोना वैक्सीन की 1 करोड़ से ज्यादा डोज दी गई है।

Related Articles

Back to top button