ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ...
देश

कांग्रेस पार्टी कार्यालय के बाहर लगे कन्हैया कुमार के पोस्टर, आज पार्टी में होंगे शामिल

नई दिल्ली। जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और सीपीआइ नेता कन्हैया कुमार और निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी मंगलवार को कांग्रेस में शामिल होंगे। ज्योतिरादित्य सिंधिया और जितिन प्रसाद जैसे युवा नेताओं के पार्टी छोड़कर जाने के सिलसिले के बीच इन दोनों युवा नेताओं के पार्टी में आने से उसका मनोबल बढ़ेगा। कांग्रेस पार्टी कार्यालय के बाहर पोस्टर्स लगाए गए हैं जिनमें राहुल गांधी के साथ कन्हैया कुमार नजर आ रहे हैं।

चुनावों में एक के बाद एक मिल रही हार के बीच कांग्रेस पार्टी अब खुद को बदलने की तैयारी में है। अब कांग्रेस की नजर आगामी विधानसभा चुनावों पर है। इसके तहत वह युवाओं को पार्टी में शामिल करने की कोशिश कर रही है।  कांग्रेस हर राज्य में महाअभियान चलाने की तैयारी में है और ऐसे युवाओं को पार्टी में लाने की कोशिश करेगी, जो आंदोलन और संघर्ष से निकले हों। कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणी ऐसे ही युवा हैं, इसलिए पार्टी इन्हें साथ ला रही है।

कन्हैया कुमार बिहार के बेगुसराय के रहने वाले हैं। उनकी छवि एक तेजतर्रार छात्र नेता के रूप में रही है। जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में कथित देश विरोधी नारेबाजी की वजह से वो चर्चाओं में आए थे और उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। 2019 के लोकसभा चुनाव में सीपीआइ एमएल के उम्मीदवार के रूप में उन्होंने चुनाव लड़ा था। वो भाजपा के कद्दावर नेता गिरीराज सिंह के खिलाफ मैदान में उतरे थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। पिछले दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात के बाद इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि वो कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button