ब्रेकिंग
US President Trump News: यूएनजीए के 81वें सत्र में डोनाल्ड ट्रंप के बड़े ऐलान, ईरान और गाजा संकट पर ... India Bangladesh Relations: भारत ने बांग्लादेशी पत्रकारों के लिए शुरू किया स्पेशल ट्रेनिंग प्रोग्राम... India Foreign Policy News: संयुक्त राष्ट्र महासभा बैठक में भारत की कूटनीतिक जीत, विसेग्राद ग्रुप और ... Delhi Riots Case Update: शरजील इमाम को 4 से 10 अक्टूबर तक मिली अंतरिम जमानत, अदालत ने लगाई ये सख्त श... Traffic Challan Rules Protest India: विवादित चालानों के निपटारे के खिलाफ वकीलों का बड़ा प्रदर्शन, ती... Cleanup Campaign in Gurgaon: मध्य प्रदेश से शुरू हुआ सफर अब दिल्ली और गुरुग्राम तक पहुंचा, वीडियो हु... Labour Welfare News Delhi: दिल्ली में शुरू हुई मोबाइल श्रमिक सेवा, जानिए कैसे काम करेंगी ये वैन और क... Financial Fraud News India: फैंटेसी स्पोर्ट्स ऐप के जरिए ठगी का पर्दाफाश, Paytm और HDFC ट्रांजैक्शन ... Ind vs Jpn T20 News: सानो स्टेडियम में जापानी गेंदबाजों के सामने फ्लॉप हुई भारतीय बल्लेबाजी, अक्षर प... Dadasaheb Phalke Award History: जानिए कब हुई थी शुरुआत और किसे मिला था पहला सम्मान, पढ़ें पूरी सूची ...
देश

देश में कोरोना से राहत के संकेत, लगातार दूसरे दिन आए 20 हजार से कम मामले

नई दिल्ली।  देश में कोरोना महामारी से राहत के संकेत दिखन लगे हैं। आज लगातार दूसरे दिन देश में कोरोना के 20 हजार से कम नए मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18,870 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 378 लोगों की मौत हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में देश भर में 28,178 लोगों ने कोरोना को मात दी है। वहीं, अब तक कुल 87,66,63,490 कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है. पिछले 24 घंटों में 54,13,332 वैक्सीन लगाई गई।

केरल में सबसे ज्यादा केस

केरल में बीते 24 घंटों में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। देश में आए कुल 18,870 मामलों में से 11,196 मामले अकेले केरल राज्य से सामने आए हैं। यहां कोरोना से 149 लोगों की मौत हुई है।

देश में कोरोना की स्थिति:

कुल मामले- 3,37,16,451

कुल रिकवरी- 3,29,86,180

मरने वालों की संख्या- 4,47,751

सक्रिय मामले- 2,82,520

अबतक कुल 56 करोड़ से अधिक कोरोना जांच

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने ट्वीट कर बताया कि 28 सितंबर तक देश में कुल 56,74,50,185 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 28 सितंबर को 15,04,713 नमूनों की जांच की गई।

केंद्र ने राष्ट्रव्यापी कोरोना नियंत्रण उपाय 31 अक्टूबर तक बढ़ाए

केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के स्थानीय संक्रमण और देश में बीमारी के सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती बने रहने के मद्देनजर राष्ट्रव्यापी कोरोना नियंत्रण उपायों को मंगलवार को 31 अक्टूबर तक बढ़ा दिया।सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को लिखी चिट्ठी में केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने चेताया कि आगामी त्योहारों के मौसम में कोरोना से बचाव के नियमों का कड़ाई से पालन नहीं किए जाने का अंदेशा है जिससे संक्रमण के मामलों में फिर से बढ़ोतरी हो सकती है।

भल्ला ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दैनिक मामले और मरीजों की कुल संख्या देश में तेजी से कम हो रही है लेकिन चंद राज्यों में स्थानीय तौर पर वायरस का फैलाव हो रहा है और देश में महामारी अभी सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती बनी हुई है।गृह सचिव ने कहा कि जिन जिलों में संक्रमण दर अधिक है, वहां पर संबंधित प्रशासन को अति सक्रिय उपाय करने चाहिए ताकि मामलों में वृद्वि को रोका जा सके और वायरस के फैलाव को काबू किया जा सके।

Related Articles

Back to top button