ब्रेकिंग
Gwalior BSF News Update: बीएसएफ अकादमी के श्वान प्रशिक्षण केंद्र में भूटान के बेल्जियन मेलिनोइस कुत्... Raipur Jail Extortion and Assault: ऑनलाइन पेमेंट के स्क्रीनशॉट और शरीर पर चोट के निशान... रायपुर जेल... MP Ex IAS Officer Killed: भोपाल में पूर्व आईएएस के घर सनसनीखेज कत्ल, पत्नी के साथ रहते थे अधिकारी, न... Maharashtra FDA New Rules: महाराष्ट्र एफडीए के कड़े निर्देश, बेबी फूड और फॉर्मूला मिल्क के पैकेट पर ... Gwalior Master Plan 2035 Controversy: बिल्डरों और अफसरों की मिलीभगत पर शासन की मुहर, टीएंडसीपी आयुक्... IMD Weather Forecast: यूपी, बिहार और राजस्थान समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश, 70 किमी की रफ्तार से ... Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ...
टेक्नोलॉजी

ट्रांसपोर्टर को जारी हुए नोटिस, सड़क में खड़े मिले वाहन तो कर दिए जाएगे जब्त

जबलपुर। बल्देवबाग के पास बन रहे ओवरब्रिज के कारण सड़क सकरी हो गई है। वहीं इसमें ट्रांसपोर्टर अपने वाहन सड़कों में ही खड़े कर रहे है और यातायात को बाधित कर रहे है, जिससे जाम की समस्या लगातार बनी रहती है। इसे लेकर एएसपी यातायात संजय अग्रवाल के पास लगातार शिकायतें पहुंच रही थी, जिसे देखते हुए सभी ट्रांसपोर्टरों को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि यदि वह नियमों का पालन नहीं करते, तो उनके वाहन जब्त कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

व्यवस्था संभालने बनाई गई टीम: यातायात व्यवस्था बनाने के लिए बल्देवबाग चौराहे पर बल तैनात किया जा रहा है। इसके लिए एक टीम बनाई गई है। टीम लगातार भारी वाहनों पर नजर रखेगी और नियम तोड़ने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा ट्रांसपोर्टर को हिदायद दी गई है कि वह जो भी सामान बाहर से भारी वाहनों में आता है उसे रात में ही बुलाए और सामान रात में ही उतरवाकर वाहन को रवाना कर दें। जिससे वाहन यातायात में बाधा नहीं बने। साथ ही यदि कोई वाहन रात में बाहर नहीं निकल पाता है, तो उस वाहन को रात तक ऐसे स्थान में पार्क कराएं, जिससे यातायात बाधित नहीं हो।

रानीताल चौक का चौराहा तोड़ा: वहीं रानीताल चौक का चौराहे को तोड़ दिया गया है, जिससे अब यातायात अनियंित्रत नहीं हो इसके लिए भी वहां बल लगाया गया है। पुल निर्माण के चलते अभी रानीताल से गोलबााजार वाले मार्ग का ज्यादा उपयोग हो रहा है। वहीं जिन्हें जरूरी काम है वहीं रानीताल से यातायात चौराहे वाले मार्ग का उपयोग कर रहे है। लेकिन अब रानीताल चौराहे के टूटने से और मार्ग सकरा हो जाएगा, जिससे जाम की समस्या लगातार बनी रहेगी। इसके अलावा पुलिस ने जनता से यह भी अपील की है कि वह वैकिल्पक मार्ग का उपयोग करें। हालांकि यह मार्ग का उपयोग करने से लगभग दो से तीन किमी लंबा सफर करना पड़ेगा।

बल्देवबाग में भारी वाहनों के कारण जाम की समस्या बन रही है। जिसकी शिकायतें मिली थी। शिकायतों को देखते हुए सभी ट्रांसपोर्टर को निर्देश दिए है कि वह उचित पार्किंग में वाहनों को पार्क कराएं और यदि वाहनों के कारण यातायात बाधित होता है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संजय अग्रवाल, एएसपी यातायात

Related Articles

Back to top button