ब्रेकिंग
झारखंड में SIR पर सियासी घमासान! JMM ने मांगी तिथि बढ़ाने की मोहलत, BJP का पलटवार: "घुसपैठियों को बै... दिल्ली संसद में गूंजा झारखंड पेपर लीक का मुद्दा! बीजेपी सांसदों का हेमंत सरकार और कांग्रेस के खिलाफ ... लोहरदगा मंडल कारा में कैदी की संदिग्ध मौत से हड़कंप! परिजनों ने हत्या का आरोप लगा कुडू में किया नेशन... पलामू में रेलवे वैगन फैक्ट्री लगाने की मांग! सांसद विष्णु दयाल राम ने लोकसभा में उठाई आवाज; रुक सकेग... झारखंड में खुलेंगे 'प्रीमियम मिलेट्स कैफेटेरिया'! रांची, जमशेदपुर और देवघर से शुरुआत; सरकार देगी 1 क... झारखंड में SIR प्रपत्र भरने की आज आखिरी तारीख! 5 अगस्त को जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट; बाहरी मजदूरो... पलामू: पांकी को मिला नया और हाईटेक थाना भवन! विधायक, DIG और SP ने किया उद्घाटन; बेहतर होगी पुलिसिंग रांची सदर अस्पताल में चमत्कार! बिहार की महिला का सर्वाइकल स्पाइनल कॉर्ड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, मिली न... शालीमार-भुज-शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस के स्टॉपेज में बड़ा बदलाव: अब गांधीधाम नहीं, गोपालपुर स्टेशन... कांकेर: रात में चहेतों को खाद बांटने का आरोप; सड़कों पर उतरे किसान, तहसीलदार के आश्वासन के बाद खुला ...
देश

सिम्स में मैमोग्राफी समेत चार महत्वपूर्ण मशीन खराब

बिलासपुर। सिम्स की चिकित्सकीय व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। एक साथ चार महत्वपूर्ण चिकित्सकीय मशीन खराब हैं। इससे मरीजों का उपचार प्रभावित हो रहा है। इसके बाद जिम्मेदार अधिकारी इस बिलकुल भी ध्यान नहीं दे रहे है। मौजूदा स्थिति में मैमोग्रामी, लिथोट्रिप्सी, एंडोस्कोपी और डेंटल एक्सरे मशीन देखरेख के अभाव में बंद पड़ गई है।

मैमोग्राफी मशीन का उपयोग महिलाओं के स्तन में गठान व स्तन कैंसर का पता लगाने के लिए किया जाता है। इस मशीन के बंद होने से सिम्स में महिलाओं के स्तन कैंसर की पहचान ही नहीं हो पा रही है। इसी तरह लिथोट्रिप्सी मशीन भी खराब चल रहा है। जिस मशीन के माध्यम से पथरी का इलाज किया जाता है। सर्जरी के दौरान इसी मशीन के माध्यम से पथरी को तोड़ा जाता है। इसी तरह डेंटल विभाग में डेंटल एक्सरे नहीं हो सक रहा है, क्योंकि यह मशीन भी पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही है।

इसी तरत पेट का अल्सर जानने में उपयोग आने वाली एंडोस्कोपी मशीन भी खराब हो गई है। साफ है कि अधिकारी इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे सिम्स की चिकित्सकीय व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। आलम यह है कि उपचार के लिए पहुंचने वाले हर मरीज को यहां पर किसी न किसी प्रकार से समस्याओं का सामना करना पड़ता है। खराब होने के बाद भी अब तक इन मशीनों को बनवाने के लिए इंजीनियरों तक से संपर्क नहीं किया गया है।

साफ है कि कोई भी अधिकारी इन मशीनों को बनवाने का पहल नहीं कर रहा है। इससे संभाग की सबसे बड़े अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था चरमरा गई है और रोजाना सैकड़ों लोग उपचार से वंचित हो रहे है।

Related Articles

Back to top button