ब्रेकिंग
दिल्ली पेलेट गन मामले में पहली FIR दर्ज: राहुल गांधी के 8 घंटे धरने के बाद BNS 118 व 125 में केस पेलेट गन मामले में FIR की मांग पर संसद मार्ग थाने में धरने पर बैठे राहुल गांधी, BJP का पलटवार मसूरी-कैंपटी रोड पर भूस्खलन का कहर: सांझा दरबार के पास मकान और दुकान पूरी तरह ध्वस्त दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन: 2,011 फैक्ट्रियों की जांच, 33 पर क्लोजर ऑर्डर और 44 पर लगा भारी जु... 'प्रति व्यक्ति आय में भारत बांग्लादेश से भी पिछड़ा': अरविंद केजरीवाल का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला 26/11 मुंबई हमला: हाफिज सईद और लखवी समेत 6 भगोड़ों पर चलेगा इन-एब्सेंटिया ट्रायल, MHA ने इंटरपोल से ... सहारनपुर में व्यक्ति की चोटी काटकर की मारपीट: फसल पर चलाया ट्रैक्टर, SSP ऑफिस पहुंचे ब्राह्मण समाज क... नासिक में गिट्टी उतारते समय धंसी सड़क: 10 से 12 फीट गहरे गड्ढे में गिरा डंपर, बाल-बाल बचे लोग NEET-NET विवाद के बाद NTA में बड़ा सुधार: 4 चरणों की स्क्रीनिंग से चुने जाएंगे नए सब्जेक्ट एक्सपर्ट दिल्ली मास्टर प्लान-2047: 100 मंजिल तक की इमारतों और आधुनिक सुविधाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर
देश

आज PM मोदी करेंगे कैबिनेट मीटिंग, राष्ट्रपति से मुलाकात कर सौपेंगे इस्तीफा

नई दिल्ली: भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवायी में विपक्ष के चक्रव्यूह को तोड़ते हुए लोकसभा चुनाव में एक बार फिर इतिहास रच दिया और देश के पश्चिम तथा उत्तरी भाग में ही नहीं बल्कि पूर्वी हिस्से में भी विरोधियों के पैर उखाड़ कर परचम लहरा दिया। भाजपा 300 सीटें जीतने में कामयाब रही, एनडीए 350 के करीब पहुंच गई। ऐतिहासिक जीत के बाद अब शुक्रवार से नई सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी। पीएम मोदी आज शाम अपनी कैबिनेट के साथ बैठक करेंगे, जिसके बाद नई रणनीति पर काम होगा। पीएम मोदी भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक को संबोधित कर सकते हैं।

पार्टी के सर्वोच्च निर्णय लेने वाले निकाय भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्यों में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कुछ केंद्रीय मंत्री सहित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल हैं। संसदीय बोर्ड की बैठक में एक प्रस्ताव पारित किए जाने की संभावना है जिसमें मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट करने के साथ मोदी के नेतृत्व की भी सराहना की जाएगी।

प्रधानमंत्री पार्टी कार्यकर्त्ताओं को भी संबोधित कर सकते हैं। पीएम मोदी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात करेंगे। कैबिनेट बैठक में पुरानी सरकार के खत्म होने की प्रक्रिया और लोकसभा भंग होने की प्रक्रिया होगी। जिसके बाद सभी कैबिनेट मंत्री अपना इस्तीफा सौपेंगे और अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अपना इस्तीफा देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button