ब्रेकिंग
Political Reset: तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस खत्म! एक्टर विजय कल बनेंगे नए मुख्यमंत्री, जानें शपथ ... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो ... West Bengal News: शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री; अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक ब... Saharsa Mid Day Meal News: सहरसा में मिड डे मील बना 'जहर'! लगातार दूसरे दिन 80 बच्चे बीमार, बिहार शि... Mumbai Watermelon Case: तरबूज खाकर खत्म हो गया पूरा परिवार! आयशा ने 10वीं में हासिल किए 70% अंक, पर ... NCR Crime News: 30 मुकदमों वाला कुख्यात गैंगस्टर सूरज चिढ़ा गिरफ्तार; दिल्ली-NCR में फैला रखा था जरा... Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा; बेकाबू ट्रक ने परिवार को कुचला, पति-पत्नी और 3 म... DMK vs Congress: इंडिया गठबंधन में बड़ी दरार? कनिमोझी ने स्पीकर को लिखा पत्र- 'संसद में कांग्रेस से ... Suvendu Adhikari Agenda: भाषण कम, काम ज्यादा और घोटालों पर कड़ा एक्शन; शुभेंदु अधिकारी ने बताया अपना... Allahabad High Court: सपा सांसद रामजीलाल सुमन को बड़ा झटका; सुरक्षा की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने ...
देश

जम्मू कश्मीर के बारामुला में भूस्खलन में जान गंवाने वाले जवान को दी गई श्रद्धांजलि

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले में भूस्खलन में जान गंवाने वाले जवान को बुधवार को 15 कोर के प्रमुख समेत सभी अधिकारियों और जवानों ने श्रद्धांजलि दी।

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया, ‘चिनार कोर युद्ध स्मारक पर चिनार कोर के प्रमुख और सभी अधिकारियों ने ईएमई के बहादुर जवान नायक धर्मेंद्र कुमार सिंह के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। वह सिख रेजिमेंट में तैनात थे।’ प्रवक्ता ने कहा कि सिंह सोमवार को गुगलधर में ड्यूटी पर तैनात थे जब भूस्खलन से जमीन दरकने से सेना का ट्रक गहरी खाई में गिर गया। उन्होंने कहा कि सैनिक की मौके पर ही मौत हो गई। सिंह (36) 2008 में सेना में शामिल हुए थे और वह बिहार के रोहतास जिले के निवासी थे।

सिंह के परिवार में उनकी पत्नी हैं। रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि जवान के पार्थिव शरीर को उनके गृह नगर ले जाया जाएगा जहां पूरे सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button