ब्रेकिंग
Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क... Balodabazar News: अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे; हादसे में 2 की हालत गंभीर Jharkhand News: 'देर है अंधेर नहीं'; रंजय सिंह मर्डर केस के फैसले पर बोलीं पूर्णिमा नीरज सिंह, दोनों... Sardar Patel Jayanti: राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में शामिल होगी 'झारखंड जगुआर'; देश देखेगा STF का अनुश... Rozgar Mela Ranchi: 20वें रोजगार मेले में बोले पीएम मोदी— '2047 के विकसित भारत का आधार हैं हमारे युव... MP Scooty Yojana 2026: सीएम मोहन यादव ने सरकारी स्कूलों के 7500 टॉपर्स को बांटी ई-स्कूटी; 1.20 लाख त... Ujjain Politics: उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल को बीजेपी रथ से उतारा; बाबा साहेब प्रतिमा के पास बैठ जताय... Sanctioning Russia and Iran Act: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए कानून से भारत पर मंडराया भार...
खेल

अपनी पसंद के एड्रेस पर मंगा सकते हैं SBI का चेकबुक, जानें क्या है प्रोसेस

नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों को सूचित किया है कि वे अपनी पसंद के एड्रेस पर चेकबुक की डिलिवरी के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं। बैंक की इस पहल से ऐसे लाखों ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है, जिनके चेक लीफ खत्म हो गए हैं और वे नए चेकबुक चाहते हैं लेकिन वर्तमान में वह अपनी रजिस्टर्ड एड्रेस पर नहीं रह रहे हैं। देश के सबसे बड़े बैंक ने इस बारे में ट्वीट कर ग्राहकों को जानकारी दी है।

स्टेट बैंक ने अपने ट्वीट में कहा है, ”हमारी इंटरनेट बैंकिंग सेवा का इस्तेमाल कीजिए और महज कुछ स्टेप्स में अपनी पसंद के एड्रेस पर चेकबुक की डिलिवरी के लिए रिक्वेस्ट कीजिए।”

आप SBI की नेट बैंकिंग फैसिलिटी के जरिए घर बैठे नए चेक बुक के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं। आइए जानते हैं स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेसः

1. अपने यूजर नेम और पासवर्ड के जरिए SBI के नेट बैंकिंग अकाउंट में लॉग-इन कीजिए।

2. लॉग-इन के बाद ‘Request & Enquiries’ के विकल्प पर क्लिक करें।

3.  ड्रॉप डाउन मेन्यू से ‘चेक बुक रिक्वेस्ट’ के विकल्प पर क्लिक करें।

4. नए पेज पर आपके अकाउंट से जुड़ी सारी जानकारी दिख जाएगी।

5. आप जिस अकाउंट का चेकबुक चाहते हैं, उसे सेलेक्ट करें।

6. नए पेज पर आपको चेक लीफ की संख्या चुननी होगी।

7. एक विकल्प को चुनने के बाद ‘Submit’ पर क्लिक करें।

8. नए पेज पर चेक लीफ की डिलिवरी के लिए पसंद का एड्रेस चुनें। इसमें आपको तीन विकल्प मिलते हैं- पंजीकृत पता, लास्ट अवेलेबल डिस्पैच एड्रेस या नया पता। अपनी सुविधा के मुताबिक किसी एक विकल्प पर क्लिक कीजिए।

9. एड्रेस सेलेक्ट करने के बाद सबमिट पर क्लिक कीजिए।

10. चेक बुक रिक्वेस्ट पर क्लिक कीजिए और आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी डालकर ‘Confirm’ पर क्लिक कीजिए।

Related Articles

Back to top button