ब्रेकिंग
वैभव सूर्यवंशी की आतिशी पारी ने दोहा के क्रिकेट मैदान पर रचा इतिहास: UAE के गेंदबाजों की धुलाई करते ... दिल्ली के प्रीत विहार स्थित सल्तनत कैफे में 22 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म: पार्टी के दौरान... एक दिन के अवकाश के बाद भारतीय शेयर बाजार में लौटी जबरदस्त रौनक, सेंसेक्स 1,426 अंक उछलकर खुला और निफ... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी का बड़ा दांव: कांग्रेस से बातचीत के बीच जारी की पां... मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने...
टेक्नोलॉजी

Oppo A73 दमदार प्रोसेसर और चार कैमरे के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने A-सीरीज के शानदार डिवाइस Oppo A73 को Tunisia में लॉन्च कर दिया है। इस लेटेस्ट हैंडसेट में Snapdragon 662 प्रोसेसर और एचडी डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को चार कैमरे का सपोर्ट मिला है। हालांकि, कंपनी की ओर से Oppo A73 की भारत समेत अन्य देशों में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

बता दें कि कंपनी ने अभी आधिकारिक तौर पर Oppo A73 की कीमत और उपलब्ध का खुलासा नहीं किया है। लेकिन उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इससे जुड़ी जानकारी शेयर कर सकती है।

Oppo A73 की स्पेसिफिकेशन

Oppo A73 स्मार्टफोन में 6.44 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल है। साथ ही इसकी स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है। इसके अलावा इस डिवाइस को Snapdragon 662 चिपसेट, 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिला है।

कैमरा सेक्शन

कंपनी ने Oppo A73 में क्वाड कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 16MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2MP + 2MP के मोनोक्रोम लेंस मौजूद हैं। इसके अलावा इस फोन के फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

बैटरी और कनेक्टिविटी

OPPO A73 में 4000mAh की बैटरी दी गई है, जो 30W VOOC 4.0 फास्ट-चार्जिंग फीचर सपोर्ट करती है। इसके साथ ही इस हैंडसेट में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ 5.1, 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। वहीं, यह डिवाइस एंड्रॉयड 10 पर आधारित ColorOS 7.2 पर काम करता है।

Oppo A73 की कीमत

OPPO ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Oppo A73 को नेवी ब्लू और सिल्वर कलर ऑप्शन के साथ बाजार में उतारा है, हालांकि इसकी कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। उम्मीद है कि कंपनी जल्द इस डिवाइस की कीमत का खुलासा करेगी।

OPPO A12 

आपको बता दें कि कंपनी ने A73 से पहले OPPO A12 को इंडोनेशिया में पेश किया था। OPPO A12 में 6.22 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1,520 x 720 पिक्सल है। फोन का डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से कोटेड है। फोन का वजन 165 ग्राम है और इसमें सिक्योरिटी के लिए रियर माउंटेड ​फिजिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। यह फोन MediaTek Helio P35 प्रोसेसर से लैस है और Android 9 Pie पर आधारित है। अन्य फीचर्स की बात करें तो OPPO A12 में फोटोग्राफी के लिए ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में f/2.2 अपर्चर के साथ 13MP का प्राइमरी सेंसर और f/2.4 अपर्चर के साथ 2MP का सेकेंडरी कैमरा मौजूद है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 4,230mAh की बैटरी मौजूद है।

Related Articles

Back to top button