ब्रेकिंग
Bhilai News: साईं मंदिर डकैतीकांड के 67 दिन बीते, पुलिस के हाथ अब भी खाली; आखिर कहाँ छिपे हैं डकैत? Double Murder: बाउंसर जीजा ने दो सालियों को मारी गोली, दोनों की मौत; इलाके में पसरा सन्नाटा Gold Robbery: ज्वेलरी शोरूम के मैनेजर पर तलवार से वार, बदमाशों ने लूटे 1 करोड़ के सोने-चांदी के जेवर Crime News: गवाही देने से नाराज बदमाश ने चलाया चाकू, दो युवक गंभीर रूप से घायल; आरोपी गिरफ्तार Balod Heritage: विश्व पटल पर चमका बालोद का करकाभाट; 5000 साल पुराने अवशेष देखने कोरिया से पहुंचे शोध... Prayas Entrance Exam 2026: छत्तीसगढ़ प्रयास स्कूलों में एडमिशन के लिए 10 मई को परीक्षा; NEET, JEE और... Chhattisgarh Crime: बालोद के पास पटरी पर मिले युवक-युवती के शव; प्रेम प्रसंग में जान देने की चर्चा, ... CG News: तेंदुए और हाथियों के हमले में दो की मौत; MCB और कोरिया में दहशत, वन विभाग की लापरवाही पर फू... IPL 2026 Final: बेंगलुरु से क्यों छिनी आईपीएल फाइनल की मेजबानी? जानें BCCI के इस बड़े फैसले के पीछे ... Bandar Teaser Release: 'बंदर' बनकर लौट रहे बॉबी देओल; जानें कब रिलीज होगा टीजर और राम चरण-वरुण धवन स...
देश

भारत का गरीब भूखा है, क्योंकि सरकार अपने मित्रों की जेबें भरने में लगी है: राहुल गांधी

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नरेन्द्र मोदी सरकार पर हमला जारी रखते हुए शनिवार को‘वैश्विक भूख सूचकांक‘ 2020 को लेकर निशाना साधा और कहा कि भारत का ग़रीब भूखा है क्योंकि सरकार सिर्फ अपने कुछ ख़ास ‘मित्रों’ की जेबें भरने में लगी है। शुक्रवार को जारी वैश्विक भूख सूचकांक 2020 के 117 देशों में भारत का 94 वां स्थान है जबकि इंडोनेशिया, पाकिस्तान, नेपाल और बंगलादेश इसकी तुलना में कहीं बेहतर पायदान पर हैं।

गांधी ने इस संबंध में प्रकाशित एक ग्राफ को अपने ट्विटर पर साझा किया और केंद्र सरकार पर हमला करते हुए लिखा ,’भारत का ग़रीब भूखा है क्योंकि सरकार सिफऱ् अपने कुछ ख़ास ‘मित्रों’ की जेबें भरने में लगी है।’ सूचकांक के अनुसार इंडोनेशिया 70,नेपाल 73,बंगलादेश 75 और पाकिस्तान 88 वें पायदान पर है।

पहले भी साधा था मोदी पर निशाना
इससे पहले राहुल गांधी ने नरेन्द्र मोदी सरकार पर हमला जारी रखते हुए शुक्रवार को कोरोना वायरस को लेकर निशाना साधते हुए कहा था पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने भी कोरोना का मुकाबला भारत से कहीं बेहतर ढंग से किया है। कोरोना से अर्थव्यवस्था को लगे झटकों को लेकर केंद्र पर हमलावर रहे गांधी ने आज अपने टविटर हैंडल पर एक ग्राफिक्स साझा करते हुए तंज कसा ,च्च् भाजपा सरकार की एक और ठोस उपलब्धि , पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने भी भारत से बेहतर ढंग से कोविड का प्रबंध किया है। वायनाड से सांसद गांधी ने दो दिन पहले ट्वीट कर प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी )के आधार पर बंगलादेश जल्द ही भारत को पछाड़ देगा। इसमें उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के आंकड़ों का हवाला दिया था। सरकार के सूत्रों ने इस पर जबाव देते हुए गांधी के दावों को गलत बताया था।

Related Articles

Back to top button