ब्रेकिंग
NEET Exam Stress: लातूर में पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के तनाव में NEET छात्रा ने की खुदकुशी Bakrid 2026: बकरीद पर गाय की कुर्बानी न करें मुस्लिम समुदाय; ऑल इंडिया पसमांदा उलेमा बोर्ड की बड़ी अ... J&K NIA Raid: जम्मू-कश्मीर में NIA की बड़ी कार्रवाई; शोपियां और श्रीनगर के कई ठिकानों पर छापेमारी Karnataka River Accident: कर्नाटक के भटकल में बड़ा हादसा; नदी में सीपियां निकालने गए एक ही परिवार के... Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में जिगरी दोस्त की पत्नी को लेकर फरार हुआ युवक; चाकू लेकर घर पर बोला ध... Delhi-Gurugram Traffic: द्वारका एक्सप्रेसवे मायापुरी रिंग रोड तक बढ़ेगा; दिल्ली-गुरुग्राम के बीच 55%... Mamata Banerjee News: ममता बनर्जी का केंद्र पर तीखा हमला, बोलीं- 'देखूंगी संविधान में ज्यादा ताकत है... Ganga Dussehra Haridwar: हरिद्वार में गंगा दशहरा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब; हर की पैड़ी पर लगी... Palwal Rajak Case: पलक रजक मौत मामले में आरोपी पति अमित का सरेंडर; सास और देवर अब भी फरार Falta Bypoll Result: फालता में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत; देबांग्शु पांडा ने 1.09 लाख वोटों से दर्ज की ...
देश

शिक्षा अधिकारी करेंगे स्कूलों और आश्रम शालाओं की मॉनिटरिंग

रायपुर: रायपुर के सभी शिक्षा अधिकारियों को प्रतिमाह अनिवार्य रूप से स्कूलों और आश्रम शालाओं की नियमित रूप से मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। रायपुर संभाग के संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, सहायक संचालक, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्यों को माह में न्यूनतम तीन दिवस स्कूलों की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी है।

संबंधित अधिकारियों से कहा गया है कि स्कूलों की मॉनिटरिंग के दौरान स्कूल शिक्षा विभाग, लोक शिक्षण संचालनालय, समग्र शिक्षा, एससीईआरटी और राज्य स्तरीय कार्यालय द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं, कार्यक्रमों के क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने कहा गया है। यदि मॉनिटरिंग के दौरान कोई गंभीर समस्या पाई जाती है तो अनिवार्य रूप से संबंधित उच्च कार्यालय को यथाशीघ्र अपने प्रतिवेदन के साथ सूचित करते हुए उसके निराकरण के लिए स्वयं लगातार अनुवर्ती कार्रवाई करें।

मॉनिटरिंग के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल और उसके बचाव के संबंध में स्कूलों द्वारा पालन कराई जाने वाली कार्य योजना, आवश्यक व्यवस्था का भी निरीक्षण-परीक्षण करें। जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक संचालक, स्कूल शिक्षा द्वारा माह में न्यूनतम तीन दिन दो-दो स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल, प्राइमरी, मिडिल, हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी और एक-एक अनुदान और मान्यता प्राप्त अशासकीय शाला की मॉनिटरिंग अवश्य करें।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी माह में न्यूनतम तीन दिन पांच-पांच प्राइमरी एवं मिडिल स्कूल तथा एक-एक अनुदान और मान्यता प्राप्त अशासकीय शाला की मॉनिटरिंग अवश्य करें। हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य एवं संकुल प्रभारी माह में न्यूनतम तीन-तीन प्राइमरी और मिडिल स्कूल और इसी प्रकार सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी दस-दस प्राइमरी स्कूल, मिडिल स्कूल, एक-एक अनुदान और मान्यता प्राप्त अशासकीय शाला की मॉनिटरिंग अवश्य करें।

Related Articles

Back to top button