ब्रेकिंग
Supreme Court on Air Ticket Price Hike: हवाई किराये में 700% बढ़ोतरी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पण... Tej Pratap Yadav Security Increase Demand: जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने क... ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ’ मार्च के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तेलंगाना से कांग्रेस को ... गुजरात में सख्त शराबबंदी के नियमों को धत्ता बताते हुए राजकोट के एक होटल में आयोजित हुई हाई-प्रोफाइल ... पैनिक अटैक: बिना किसी वास्तविक खतरे के अचानक शरीर में क्यों उत्पन्न होने लगती है घबराहट और बेचैनी? Dewas TI Dilip Puri Murder Case: शहीद टीआई दिलीप पुरी के परिवार को 1 करोड़ की सहायता और पत्नी को एसआ... Dilip Puri Funeral Barmandal Dhar: शहीद टीआई दिलीप पुरी का पैतृक गांव बरमंडल में राजकीय सम्मान के सा... Ayodhya Ram Mandir Donation Case Supreme Court: राम मंदिर दान चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फ... Dilip Puri Murder Case Dewas: अवैध शराब पकड़ने गए टीआई दिलीप पुरी की ट्रक से कुचलकर हत्या, सिविल ड्र... PDP Foundation Day Srinagar 2026: श्रीनगर में पीडीपी के कार्यकर्ता सम्मेलन में महबूबा मुफ्ती का केंद...
देश

बिलासपुर रेलवे में स्वच्छता पखवाड़ा: प्रतियोगिता में अधिकारी से लेकर कर्मचारी हुए शामिल

बिलासपुर। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में स्वच्छ प्रतियोगिता थीम पर मुख्यालय समेत तीनों रेल मंडल बिलासपुर, रायपुर एवं नागपुर रेल मंडल में सफाई, स्वच्छ नीर, स्वच्छ स्टेशन, स्वच्छ रेल परिसर, स्वच्छ रेल गाड़ी, स्वच्छ ट्रैक सहित अनेक स्वच्छ के विषयों पर प्रतियोगिता आयोजित की गई।

मुख्यालय के रेलकर्मियों में स्वच्छता के प्रति जागरूता लाने की दृष्टि से रेलवे में स्वच्छता वर्तमान स्थिति एवं इसमें सुधार के सुझाव विषय पर एक व्याख्यान का कार्यक्रम आनलाइन रखा गया। यह प्रतियोगिता मुख्य कारखाना प्रबंधक अमिताव चौधरी के मार्गदर्शन में किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों 10 वक्ताओं ने रेलवे में स्वच्छता की वर्तमान स्थिति तथा इसमें सुधार के लिए सुझाव के रूप में अपनी बातें कहीं।

व्याख्याताओं में निर्माण संगठन से सहायक कार्यपालक इंजीनियर अजय कुमार, सतर्कता निरीक्षक नीलिमा वर्मा, मुख्यत सतर्कता निरीक्षक मनोरंजन कुमार झा, यांत्रिक विभाग से मुख्य कार्यालय अधीक्षक एस.सी. सोरेन, स्टेनो माणिक चंद्र कुमार, मुख्य कर्मचारी एवं कल्यायण निरीक्षक देवेंद्र कुमार चतुर्वेदी शामिल हुए। इस प्रतियोगिता के निर्णायकों में उप मुख्य सुरक्षा आयुक्त कुमार निशांत, मुख्य जनसपंर्क अधिकारी साकेत रंजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्रोताओं के रूप में मुख्यालय तथा विभिन्न् मंडलों एवं कारखानों के रेलकर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी विक्रम सिंह ने किया।

बिलासपुर रेल मंडल में भी स्वस्छ संवाद थीम पर सेनिटेशन तथा ठोस अवशिष्ट प्रबंधन पर आधारित आनलाइन संवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें रेलवे के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर स्वच्छता, प्लास्टिक व ठोस अवशिष्ट प्रबंधन पर चर्चा की गई। सभी ने प्रभावी ढंग से अपने-अपने विचार रखें। इसके साथ ही स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना के विकास एवं सफाई गतिविधियों को बनाए रखने के लिए इकाईयों को चिन्हांकित कर सफाई व्यवस्था में लगे कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया गया।

Related Articles

Back to top button