ब्रेकिंग
IPL 2026 TRP Drop: आईपीएल 2026 की टीआरपी में 19% की भारी गिरावट; ना दर्शक मिल रहे ना विज्ञापनदाता, ज... Shivaji Maharaj in Cinema: छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम ही काफी है; इन 5 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रच... Taliban News: क्या खुद को पैगंबर की तरह देख रहे हैं तालिबान प्रमुख अखुंदजादा? अफगानिस्तान में क्यों ... Bitcoin Price Update: सोना-चांदी रह गए पीछे, बिटकॉइन ने रचा इतिहास; पहली बार 80,000 डॉलर के पार निकल... Online Gaming New Rules: ऑनलाइन गेम खेलने वालों के लिए नई गाइडलाइन जारी; नियम तोड़े तो होगी जेल और भ... Kedarnath and Pashupatinath Connection: केदारनाथ और पशुपतिनाथ का क्या है अद्भुत संबंध? जानें शिव के ... Slip Disc Remedies: स्लिप डिस्क की दिक्कत होगी दूर! भाग्यश्री ने शेयर किया 15 सेकंड का सीक्रेट वीडिय... NH-27 Accident: अयोध्या से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई, 6 की मौत; नेशनल हाईवे-27 पर बिछ... Ambedkar Nagar Encounter: मां और 4 बच्चों का हत्यारा आमिर पुलिस एनकाउंटर में ढेर; अंबेडकरनगर हत्याका... भोपाल क्राइम न्यूज़: IAS कोचिंग डायरेक्टर का अपहरण, पूर्व छात्र ने गन पॉइंट पर ऐंठे ₹1.89 करोड़; 6 आ...
मनोरंजन

Bigg Boss OTT में राकेश बापट के साथ खराब बर्ताव करने का शमिता शेट्टी को हुआ अफसोस, एक्ट्रेस ने अब कही ये बात

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री शमिता शेट्टी और राकेश बापट करण जौहर के रियलिटी बिग बॉस ओटीटी में नजर आए थे। शो में इन दोनों ने अपने रिश्ते की वजह से काफी सुर्खियां बोटरी थीं। बिग बॉस ओटीटी में शमिता शेट्टी और राकेश बापट को एक-दूसरे के काफी करीबी देखा गया था। हालांकि शो के आखिरी दिनों में इन दोनों के बीच काफी झगड़ा भी देने को मिला था। हालांकि शमिता शेट्टी और राकेश बापट ने अपने रिश्ते को खत्म नहीं किया।

बिग बॉस ओटीटी के बाद भी शमिता शेट्टी और राकेश बापट एक-दूसरे के साथ अक्सर नजर आते रहते हैं। अब शमिता शेट्टी ने बिग बॉस ओटीटी में अपनी एक गलती को लेकर खेद जताया है। शो के अंदर राकेश बापट के साथ खराब व्यवहार करने के लिए शमिता शेट्टी को अफसोस हो रहा है। शमिता शेट्टी ने अंग्रेजी वेबसाइट बॉलीवुड बबल को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने राकेश बापट के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा की।

शमिता शेट्टी ने कहा, ‘शो के अंदर एक समय ऐसा था जब में उनसे (राकेश बापट) से प्यार से बात नहीं कर रही थी। यह सच है कि बहुत से लोगों और मेरे परिवार के सदस्यों ने भी यही बात मुझसे बोली, लेकिन आप समझ सकते हैं कि मैंने जो किया, मैं उसकी निंदा नहीं कर रही हूं, लेकिन मुझे लगता है कि यह मेरा रक्षा तंत्र है, और यह स्वाभाविक रूप से सामने आता है। मैं काफी समय तक सिंगल रही हूं। मैं खुद का ख्याल रखती हूं और सुरक्षा करती हूं।’

शमिता शेट्टी ने आगे कहा, ‘बिग बॉस ओटीटी में मुझे ऐसा लग रहा था कि मुझे टारगेट किया जा रहा है और मुझ पर बहुत सारे हमले हुए क्योंकि मैं मजबूती से अपनी आवाज उठाने वाली इंसान रही हूं। मैं सुरक्षित मोड में चली गई थी। मुझे भी कभी-कभी उनसे (राकेश बापट) बात करने का अपना तरीका पसंद नहीं आता था। मैंने एक या दो एपिसोड देखे, खासकर फाइट्स वाले। वह एक हफ्ता जो हमारे लिए बहुत मुश्किल था। वह बहुत बुरा था।’

शिल्पा शेट्टी की बहन ने आगे कहा, ‘परिवार वालों ने मुझे घर में जो वीडियो दिखाए। इसने मुझे अपने बारे में बहुत अच्छा महसूस नहीं करवाया। यह निश्चित रूप से ऐसा कुछ नहीं है जिसे मैं उसके साथ दोबारा करना चाहूंगी।’ इसके अलावा शमिता शेट्टी ने राकेश बापट को लेकर और भी ढेर सारी बातें की हैं। साथ ही बिग बॉस ओटीटी में अपने अनुभवों को भी साझा किया है।

Related Articles

Back to top button