ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
देश

शिमला में भूस्खलन, 7 सेकंड में भरभरा कर गिरी 8 मंजिला इमारत, वीडियो वायरल

हिमाचल प्रदेश में छिटपुट भारी बारिश का दौर जारी है और इसके साथ ही पहाड़ों के दरकने और भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। ताजा मामला पर्यटन नगरी शिमला का है। यहां भूस्खलन के कारण 8 मंजिला इमारत महज 7 सेकंड में भरभरा कर गिर गई। गनीमत यह रही कि समय रहते खतरा पता चल गया था और इमारत को पूरी तरह खाली करवा लिया गया था। नीचे देखिए वीडियो। इमारत के ढहने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। राज्य आपदा प्रबंधन निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता के अनुसार, यह घटना शिमला में हाली पैलेस के पास घोड़ा चौकी पर गुरुवार शाम 5.45 बजे हुई।

यह बिल्डिंग शिमला की उन इमारतों में शामिल थी, जिन्हें स्थानीय प्रशासन ने जर्जर और खतरनाक घोषित किया था। इस साल भारी बारिश का कारण बिल्डिंग की नींव हिल गई थी। यह भी कहा जा रहा है कि इमारत नियमों की अनदेखी कर बनाई गई थी। शिमला में 8 मंजिला इमारत बनाने की अनुमति नहीं है। वहीं जब यह इमारत ढही तो इसकी चपेट में आकर एक अन्य दो मंजिला इमारत को भी नुकसान पहुंचा।

हिमाचल में इस साल रिकॉर्ड भूस्खलन

बता दें, हिमाचल प्रदेश में इस साल भी बारी बारिश के कारण पहाड़ दरकने की कई घटनाएं सामने आई हैं। इस बार में मानसून के दौरान राज्य में भूस्खलन, बादल फटने और अचानक आई बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं में कम से कम 246 लोगों की मौत हो गई है।

सबसे बड़ा हादसा 11 अगस्त को किन्नौर में हुआ था। तब भूस्खलन के कारण 28 लोगों की मौत हो गई थी। राज्य में इस साल 13 जून से 30 जुलाई तक 35 बड़े भूस्खलन दर्ज किए जा चुके हैं, जो कि 2020 में 16 भूस्खलन की घटनाओं की तुलना में दोगुना है।

P

Related Articles

Back to top button